• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में आग बरसा रहा सूरज, पारा 46.8 डिग्री, गर्मी से आमजन बेहाल, चल रही गर्म हवा

बिलासपुर की गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। ऐसी गर्मी बीते छह साल में एक बार भी नहीं पड़ी। एक दशक के भीतर केवल साल 2017 में 23 मई को 49.3...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 07:53:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jun 2024 07:53:50 AM (IST)
बिलासपुर में आग बरसा रहा सूरज, पारा 46.8 डिग्री, गर्मी से आमजन बेहाल, चल रही गर्म हवा

HighLights

  1. सावधान: मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट
  2. नौतपा पर रिकार्ड गर्मी, कल समाप्त
  3. कूलर से ठंडी हवा गायब, एसी फेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। न्यायधानी में भीषण गर्मी, उमस व लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनि को सूर्यदेव का तेवर और तेज हो गया। मई के आखिरी दिन अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीजन का यह सर्वाधिक तापमान रहा। एक दशक में तीसरी बार है, जब पारा इतना ऊपर चढ़ गया।

बिलासपुर की गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। ऐसी गर्मी बीते छह साल में एक बार भी नहीं पड़ी। एक दशक के भीतर केवल साल 2017 में 23 मई को 49.3 डिग्री सेल्सियस और साल 2015 में 24 मई को 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच कभी भी तापमान इतना अधिक नहीं पहुंचा। इस साल मई की बात करें तो यह सर्वाधिक तापमान रहा। गर्मी का सबसे अधिक असर इसी अंतिम सप्ताह में महसूस हुआ। 28 मई को पारा 46.4 डिग्री उसके बाद 30 मई को भी 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माह के अंतिम दिन गर्मी ने एक नया रिकार्ड बनाया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गर्मी का असर अभी खत्म होने वाला नहीं है। मानसून के आते तक यह स्थिति बनी रह सकती है। जून के प्रथम पखवाड़े तक धूप का असर तेज रहेगा।


नौतपा पर रिकार्ड गर्मी, कल समाप्त

नौतपा पर इस साल रिकार्ड गर्मी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त उछाल दिखा। 29 मई को सीजन की सबसे गर्म रात रही। पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। हालांकि यह स्थिति में ठीक नहीं है। गर्म हवाओं के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अस्पतालों मे मरीजों की भीड़ लग रही है। दो जून को नौतपा समाप्त होगा।

कूलर से ठंडी हवा गायब, एसी फेल

शहर में गर्मी का आलम यह है कि कूलर भी गर्म हवा फेंक रहा है। घर में उमस महसूस होने लगी है। दीवारें तप रही हैं। पानी की टंकी तक गर्म हो चुकी है। नल में 24 घंटे पानी मानों उबलकर आ रहा है। दिन के तापमान में वृद्धि के कारण एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा। कमरे के तापमान को नियंत्रित करने के चक्कर में लोड नहीं उठा पा रहा। नतीजा कई घरों में एसी फेल हो चुके हैं।

राहत की खबर, बादल नजदीक

जिस तरह से मई तपा है उसी तरह जून में भी गर्मी का असर तेज रहेगा। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो जून में गर्मी प्रथम पखवाड़े तक ही सीमित होगा, क्योंकि मानसून केरल पहुंच गया। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। वहीं जशपुर व दक्षिण बस्तर में शनिवार को वर्षा रिकार्ड की गई है। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो प्री मानसून के पहले आसमान में बादल थोड़ी राहत दे सकते हैं। प्रारंभ में संभावना कम है।

आरेंज अलर्ट, रात में चलेगी गर्म हवा

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा का कहना है कि बिलासपुर सहित प्रदेश के जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, सक्ती समेत कई जिलों को आरेंज अलर्ट किया गया है। यहां एक शनि की रात से रवि की सुबह साढ़े आठ बजे तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 46.8 30

पेंड्रारोड 43.8 30

अंबिकापुर 42.8 29.2

माना 46.2 31

जगदलपुर 41.0 28.6

नौतपा का मीटर...

तिथि अधिकतम न्यूनतम

02 जून -- --

01 जून -- --

31 मई 46.8 30

30 मई 46.4 30

29 मई 45.4 32.4

28 मई 46.4 29.6

27 मई 43 30.2

26 मई 42.4 30.4

25 मई 40.4 28