• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरबा, रायगढ़ समेत छह स्टेशनों में लहराएगा तिरंगा

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालयों के स्टेशन रायगढ़, कोरबा, जांजगीर- नैला, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया रेल...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 24 Aug 2019 11:04:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Aug 2019 11:04:03 PM (IST)
कोरबा, रायगढ़ समेत छह स्टेशनों में लहराएगा तिरंगा

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि

बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालयों के स्टेशन रायगढ़, कोरबा, जांजगीर- नैला, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया रेलवे स्टेशन में जल्द 100 फीट का तिरंगा लहराएगा। इस स्वीकृत कार्य के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय रेल ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर शान से फहराने का निर्णय लिया है। आम लोगों के बीच राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के लिए पहले सभी ए-1 श्रेणी के स्टेशनों पर 100 फीट का तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया था। अब इससे सारे लोगों को जोड़ने के लिए बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख स्टेशनों पर तिरंगा लगाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की ओर से अन्य जोन की तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को सभी जिला मुख्यालयों के स्टेशनों के अलावा अन्य प्रमुख स्टेशनों की सूची मांगी गई है। इस झंडे की ऊंचाई 100 फीट, लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 30 फीट होगी। यह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगेगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहले ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा दिया गया है।