• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Self Employment: अपने हाथों से तैयार सामग्रियों की अंबिकापुर की महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी

Self Employment: शहर की चिकित्सक डा. मंजू शर्मा, डा. पुष्पा सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सिन्हा, नीलिमा गोयल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sat, 26 Dec 2020 02:20:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Dec 2020 02:20:52 PM (IST)
Self Employment: अपने हाथों से तैयार सामग्रियों की अंबिकापुर की महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी

अंबिकापुर। Self Employment: महिलाओं की प्रतिभा को एक बेहतर अवसर व मंच देने के वसुधा महिला मंच द्वारा नगर के त्रिकोण चौक सरगुजा शिल्प में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। शहर की चिकित्सक डा. मंजू शर्मा, डा. पुष्पा सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सिन्हा, नीलिमा गोयल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वसुधा की संयोजिका वंदना दत्ता, जानकी सिह, अनुभा डबराल, सरिता सिह, तनुश्री मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

अर्जिता सिन्हा, नेहा वर्मा, रिया तिवारी, नाशबा सुद्धिकी, फरीदा खान, संजीता स्वर्णकार, रेखा भार्गव, नैना असावा, रेखा इंगोले, लिलि बसु राय के द्वारा तैयार कलाकृतियों की अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सात दिनों तक चलने वाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अन्य महिलाओं द्वारा भी सामग्री रखी गई है। वसुधा महिला मंच लंबे समय से शहर की महिलाओं को जोड़कर सकारात्मक कार्य करने में लगी हैं।


मंच से जुड़ी महिलाएं अलग-अलग प्रतिभाओं से एक दूसरे को प्रेरित कर रही हैं। शहर में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी मंच से जुड़ी महिलाएं अपने घरों में खुद से तैयार टेडी बियर, कपड़े के बैग, छोटे पर्स, रुमाल, शो पीस व अन्य आकर्षक सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई है। दर्शनी के शुभारंभ अवसर पर संतोष पांडेय, जया तिवारी, भल्ला, सरिता भाटिया, मीनाक्षी अग्रवाल, रीता अग्रवल, चैती अग्रवाल, गायत्री सुल्तानिया, अंजू अग्रवाल, वहीदा अहमद, मुक्ता गुप्ता, हिना परवीन, लीला बंसल, नीलू अरोरा,विमला सिह, रेखा का सहयोग सराहनीय रहा।

वसुधा की संयोजिका वंदना तथा ने बताया कि वसुधा के इस प्रदर्शनी में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, घर सजावट का सामान, महिलाओं की पाक कला का प्रदर्शन, अनुपयोगी वस्तुओं से बने सामान उपलब्ध हैं। प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से छह बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी में लोगो की विशेषकर महिलाओं की भीड़ भी आ रही है। शहर की गृहणी महिलाओं की प्रतिभा की लोग तारीफ कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन्हें पता लग रहा है अन्य महिलाएं भी यहां आकर जुड़ रही है। सरगुजा शिल्प का उधेश्य सफल हो रहा है। गृहणी अपने परिवार के कार्यों के साथ ही अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन कर सके, और आर्थिक रूप से भी आत्म निर्भर हो सके हमारा उद्देश्य भी यही है।