यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bilaspur News: आज शाम व्यापार विहार व भारतीय नगर में नहीं होगी पेयजल सप्लाई
आज शाम से व्यापार विहार व भारतीय नगर में नहीं होगी पेयजल सप्लाई व्यापार विहार व भारतीय नगर पानी टंकी की होगी सफाई
By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 08:28:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Feb 2024 08:28:25 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नगर निगम सीमा क्षेत्र स्थित पानी टंकियों का सफाई अभियान एक बार फिर शुरू किया गया है। ऐसे में सोमवार को व्यापार विहार और भारतीय नगर उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) की सफाई की जा रही है। सोमवार को व्यापार विहार और भारतीय नगर स्थित पानी टंकी की सफाई सोमवार की दोपहर से चालू किया जाएगा। इसकी वजह से शाम में चयनित क्षेत्रों के घरों में पानी नहीं आएगा। मालूम हो कि इस काम को पूरा करने छह से 10 घंटे तक का समय लग सकता है। पानी टंकी की सफाई की वजह से जल प्रदाय क्षेत्र तारबहार, इंदिरा नगर, डीपूपारा, संजय नगर, विनोबा नगर, विद्या नगर, शेष कालोनी, एफसीआई गोदाम, भारतीय नगर, नगर निगम कालोनी, 25 बंग्ला, अययपा मंदिर, तालापारा मेन रोड एवं संबंधित क्षेत्र में शाम के समय पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
ऐसे में निगम प्रबंधन ने सुबह के समय क्षमता के अनुसार पानी की व्यवस्था कर लेने की सलाह दी है। शहरवासियों को स्वच्छ जल प्रदाय करने के लिए एक निश्चित अंतराल में पानी टंकियों की सफाई की जाती है। इससे लोगों को पीने योग्य साफ पानी मिलता है। साथ ही जलजनित बीमारियां होने की आशंका भी कम हो जाती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर की सभी पानी टंकियों की सफाई कर रही है। जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि इससे रहवासियों को पानी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय होने वाली सप्लाई के दौरान आवश्यकता के हिसाब से पानी का संग्रहण कर लें, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।