बिलासपुर में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद
बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में दो बदमाशों ने तीसरी चाबी लगाकर महज एक मिनट में कैंटिन संचालक की एक्टिवा चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 08:12:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 08:12:49 PM (IST)
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीरHighLights
- होटल प्रीत के पास गली से कैंटिन संचालक की एक्टिवा पार।
- तीसरी चाबी लगाते ही स्टार्ट हो गया वाहन, भागे बदमाश।
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तारबाहर पुलिस कर रही तलाश।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तारबाहर क्षेत्र स्थित होटल प्रीत के पास चोरों ने कैंटिन संचालक की एक्टिवा पार कर दी। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के सहारे चोरों की तलाश कर रही है।
सकरी के रामा लाईफ सिटी में रहने वाले अमन भोंसले(30) राजीव प्लाजा में चाय नाश्ते का कैंटिन चलाते हैं। वे सोमवार की सुबह अपनी एक्टिवा से अपनी कैंटिन आए। उन्होंने अपना वाहन होटल प्रीत के पास बगल वाली गली में खड़ा कर दिया। इसके बाद वे अपने कैंटिन में चले गए।
कुछ देर बाद उनकी एक्टिवा गायब थी। उन्होंने आसपास एक्टिवा की तलाश की। जब एक्टिवा नहीं मिली तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटवी कैमरे का फुटेज चेक किया। इसमें दो युवक उनकी एक्टिवा चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर के सरकंडा में चाकू के साथ रील बनाकर दहशत फैला रहा युवक, वीडियो हुआ वायरल
सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी करतूत
कैंटिन संचालक अपनी एक्टिवा गली में छोड़कर गया था। करीब 15 मिनट के भीतर ही बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक अपनी बाइक से उतरकर एक्टिवा पर बैठ गया। कुछ देर तक वह अपने मोबाइल पर कुछ देखता रहा। \
इ सी बीच उसने एक्टिवा को दो अलग-अलग चाबियों से खोलने का प्रयास किया। तीसरी बार में ही एक्टिवा स्टार्ट हो गया। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।