यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CGBSE Board class 10th, 12th Result 2024: टॉप 10 में बिलासपुर के तीन विद्यार्थी, दसवीं कक्षा में साक्षी व प्रिया, 12वीं में वेदांतिका ने मारी बाजी
जिले में उत्सव का माहौल, इंटरनेट मीडिया पर मिल रही बधाई, 12वीं में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल तार बहार बिलासपुर की छात्रा वेदांतिका शर्म...और पढ़ें
By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 09 May 2024 01:38:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 May 2024 01:38:03 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर।CGBSE Board class 10th, 12th Result 2024छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। टॉप 10 सूची में बिलासपुर के तीन विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। कक्षा दसवीं में साक्षी साहू ने आठवां तथा प्रिया तिवारी ने नौवां स्थान हासिल किया है। कक्षा 12वीं में एकमात्र वेदांतिका शर्मा को पांचवा स्थान मिला है।
12वीं के रिजल्ट घोषित परीक्षार्थी अपना परिणाम CGBSE की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
बोर्ड के परिणाम के बाद शहर में उत्सव का माहौल है। घर से लेकर इंटरनेट मीडिया में बधाई का सिलसिला आरंभ हो गया है। बिलासपुर जिले में इस वर्ष कक्षा दसवीं में 23670 तथा 12वीं में 18839 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में इस वर्ष 12वीं कक्षा में 80.74 और कक्षा दसवीं में 75.6 एक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया है। वही टॉप 10 सूची में इस वर्ष बिलासपुर जिले के तीन विद्यार्थियों ने परचम लहराया है।
कक्षा दसवीं में तीखा शंकर पब्लिक स्कूल लोहारसी की छात्रा साक्षी साहू ने 97.50 अंक अर्जित कर आठवां स्थान हासिल किया है। वही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी की छात्रा प्रिया तिवारी ने 97.33 अंक हासिल कर नौवा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कक्षा 12वीं में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल तार बहार बिलासपुर की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने 96% अंक के साथ पांचवा स्थान हासिल किया है।