बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्श-कोंडापल्ली सेक्शन और विजयवाड़ा रेल मंडल के विजयवाड़ा -गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा। इसलिए नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित करने की घोषणा की गई थी। इस निर्णय में कुछ संशोधन किया गया है।
इसके तहत 17 दिसंबर को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22620 तिरुनेलवेली - बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग काटपाडी जंक्शन - पाकाला जंक्शन - धर्मवरम जंक्शन - रेणिगुंटा जंक्शन - गुंतकल जंक्शन - सुलेहल्ली - सिकंदराबाद - काजीपेट -वल्लारशाह होकर रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव रेणिगुंटा जंक्शन-विजयवाड़ा-वारंगल स्टेशनों में दिया जाएगा।
इसके अलावा 18 दिसंबर को बिलासपुर से चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वल्लारशाह - काजीपेट - सिकंदराबाद - सुलेहल्ली - गुंतकल जंक्शन - रेणिगुंटा जंक्शन - धर्मवरम जंक्शन - पाकाला जंक्शन - काटपाडी जंक्शन होकर रवाना होगी। यह ट्रेन में इन तीन स्टेशनों में ठहरेगी।
10 व 17 दिसंबर को बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर - चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – रायपुर - लखोली - विजयनगरम - दुव्वाडा - विजयवाड़ा होकर रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्ग - राजनांदगांव - गोंदिया - वडसा - नागभीड़ - वल्लारशाह - सिरपुर कागजनगर - वारंगल स्टेशनों में दिया दिया जाएगा। वहीं 18 दिसंबर को चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा - दुव्वाडा - विजयनगरम - बिलासपुर से होकर रवाना होगी। यह ट्रेन वारंगल- सिरपुर कागजनगर - वल्लारशाह- नागभीड़ - वडसा - गोंदिया - राजनांदगांव -दुर्ग स्टेशनों में ठहरेगी।