
Today in Bilaspur: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। गुस्र्वार को वन विभाग की टीम की ओर से स्कूलों में पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जाएगा। वहीं बहतराई स्टेडियम में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आयोजन होगा। महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या शाला द्वारा व्यत्तिव विकास पर शिविर लगाया जाएगा।
गुस्र्वार को शहर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
- बहतराई स्टेडियम में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आयोजन होगा सुबह नौ बजे से।
- चालीहा महोत्सव के उपलक्ष्य में झूलेलाल कथा चकरभाठा स्थित झूलेलाल नगर में सुबह नौ बजे से।
- वन विभाग की टीम की ओर से स्कूलों में पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जाएगा सुबह 10 बजे से।
- रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेंशन अदालत का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष में 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जानकरी सार्वजनिक कर दिया गया है। पेंशनरों को अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (पीएफ नंबर, सेवानिवृत्ति तिथि, पीपीओ नंबर एवं पता लिखना अनिवार्य है) आठ दिसंबर तक या इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंशन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जाएगा। पेंशन अदालत में पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाता है।
- भारतीय रेडक्रास सोसायटी अंर्तगत जिला अस्पताल में संचालित रेडक्रास मेडिकल दुकान का शुभारंभ सुबह 11 बजे से।
- महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या शाला द्वारा व्यत्तिव विकास पर शिविर सुबह 11 बजे से।
- श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रीमद् करणी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह दोपहर दो बजे से।
- गीतांजलि सिटी फेस-2 में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन दोपहर दो बजे से।
- संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह अशोक नगर मुख्य मार्ग में दोपहर दो बजे से।
- सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा दोपहर तीन बजे से।
- पीएम आवास योजना के मुद्दे को लेकर मंडल भाजपा की होगी बैठक।