• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Today in Bilaspur: नवरात्र होगा प्रारंभ, महाराज अग्रसेन की मनेगी जयंती

बिलासपुर में सोमवार को भी विभिन्न आयोजन होंगे। इनमें आप शामिल होकर अपने दिन को खास बना सकते हैं। इस खबर से कार्यक्रम स्थल और आयोजन के समय को अवश्य नोट...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Mon, 26 Sep 2022 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Sep 2022 06:00:30 AM (IST)
Today in Bilaspur: नवरात्र होगा प्रारंभ, महाराज अग्रसेन की मनेगी जयंती

बिलासपुर। शहर समेत अंचल में सोमवार को भी कई आयोजन होंगे, जिनमें शामिल होकर आप अपने दिन को खास बना सकते हैं। इसके अलावा कई गतिविधियां भी संचालित होंगी जो आपके काम की होंगी। आज से ही नौ दिनी आस्था का पर्व नवरात्र की शुरुआत होगी और दुर्गोत्सव मनाते हुए मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं अग्रवाल समाज की ओर से महाराज अग्रसेन की जयंती पर विभिन्न् कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षा की शुरुआत, स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिला पंचायत में विविध गतिविधियों के आयोजन, यातायात जागरूकता सप्ताह पर स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस की टीम बच्चों को जागरूक करने के लिए पहुंचेंगे, रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा के साथ कार्यालयों व स्टेशन समेत अन्य जगहों की सफाई कर स्वच्छता पर आधारित जागरूकता के कार्यक्रम, सम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच आदि शामिल हैं। इस खबर को पढ़कर बनाएं दिन की कार्ययोजना।

ये हैं शहर में सोमवार को होने वाले खास कार्यक्रम

- नवरात्र प्रारंभ अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना और ज्योतिकलश प्रज्जवलन के साथ होगा और दुर्गोत्सव पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

- स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षा की शुरुआत होगी सुबह आठ बजे से।

- स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिला पंचायत में विविध गतिविधियों के आयोजन के तहत साफ-सफाई की जाएगी सुबह 10 बजे से।

- यातायात जागरूकता सप्ताह पर स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस की टीम बच्चों को जागरूक करने के लिए पहुंचेंगे सुबह 10 बजे से।

- रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा के साथ कार्यालयों व स्टेशन समेत अन्य जगहों की सफाई कर स्वच्छता पर आधारित जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएंगे सुबह 10 बजे से।

- सिम्स और जिला अस्पताल समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों में कोरोना की सतर्कता डोज लगाई जाएगी सुबह 10 बजे से।

- जिला अस्पताल में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना टीका लगाया जाएगा सुबह 11 बजे से।

- सिम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच की जाएगी सुबह 11 बजे से।

- महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के 15 वें दिन विभिन्न् आयोजन होंगे।