बिलासपुर। Today In Bilaspur: तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक सर्द अहसास के साथ नई सुबह की शुरुआत हुई। सूरज की किरणें तन-मन को सुकून का अहसास दे रही हैं। हर नया दिन अपने साथ कुछ खास लेकर आता है। आज भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम होने जा रहे हैं, जो दिन को खास बनाएंगे। इस खबर में जानिए, आज आपके शहर में कहां—कहां क्या आयोजन होने जा रहे हैं।
बिलासपुर
प्रदर्शन: किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न् संगठनों की ओर से नेहरू चौक के पास प्रदर्शन किया जाएगा, सुबह 10 बजे से।
धान खरीदी: तीन दिनों के अवकाश के बाद खरीदी केंद्रों में फिर धान खरीदी होगी और किसान टोकन के लिए भी मशक्कत करेंगे, सुबह 10 बजे से।
घेराव: स्वाध्यायी छात्र-छात्राएं दोपहर एक बजे डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय का घेराव करेंगे। वे कोरोना काल में की गई फीस वृद्धि को लेकर अपना विरोध जताएंगे, सुबह 11 बजे।
बैठक: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक रखी गई है, इस वर्चुअल बैठक में समिति के सदस्य लोगों की मांग को रेल प्रशासन के समक्ष रखेंगे, दोपहर 12 बजे।
बैठक: श्रमिक यूनियन के नए मंडल संयोजक कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, दोपहर एक बजे।
बैठक: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव मनीष मिश्रा छात्रों की विभिन्न् समस्या को लेकर आनलाइन बैठक करेंगे। इसमें छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे, शाम पांच बजे से।
कैरोल सिंगिंग: डिसाइपल्स आफ क्राइस्ट चर्च सिविल लाइन में पास्टर एनआर बर्डे ग्रुप की ओर से आनलाइन कैरोल सिंगिंग प्रतियोगिता होगी, रात आठ बजे से।
जांजगीर
फोटो प्रदर्शनी: सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विकासखंड स्तरीय विकास पुोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 21 दिसंबर को जनपद पंचायत बम्हनीडीह में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
रैली: दो वर्ष की परीविक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
कोरबा
अंतिम दिन: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आइटीआइ) व आइटीआइ पोड़ी उपरोड़ा में गेस्ट लेक्चरर के तीन पदों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है। शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत, स्पीड पोस्ट से संस्था में जमा करा सकेंगे।
पत्रवार्ता: तिलक भवन प्रेस क्लब में स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी की सुबह 11.30 बजे व अधिवक्ता दिल्ली हाइकोर्ट, सचिव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिगल सेवल व मानव संसाधन विभाग सौरभ सिंहा की दोपहर 12.30 बजे पत्रवार्ता आयोजित की गई है।
बैठक: जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक दोपहर एक बजे से अमरैया पारा काली मंदिर के पास आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण महतो की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सड़क मरम्मत समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
खगोल दर्शन: अद्भुत खगोलीय घटना देखने छत्तीसगढ विज्ञान सभा कोरबा इकाई की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। काफी प्वाइंट में न्यूटोनियम टेलिस्कोप से विज्ञानविद, विद्यार्थी व खगोलीय पिंडों के बारे में रुचि रखने वाले शाम पांच बजे पहुंचकर यह घटना देख सकेंगे।
अंबिकापुर
धान खरीदी: सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
आवेदन: जवाहर नवोदय विद्यालय बतौली में कक्षा छठवीं व नवमी में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन जमा होंगे।
हड़ताल: नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल आज भी जारी रहेगी।
निरीक्षण: कलेक्टर संजीव झा जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।