कल साउथ बिहार, दूरंतो व पटना एक्सप्रेस देर से छूटेगी
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि चक्रधरपुर - राउरकेला सेक्शन में दो समपार फाटक में सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इसे पूरा करने के लिए रेलवे ने 12 जनवरी को 06.30 घंटे का ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 10 जनवरी को इतवारी से चलने वाली 58112 इतवारी - टाटानगर पैसेंजर 11 जनवरी को राउरकेला में ही
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 10 Jan 2020 10:44:07 AM (IST)
Updated Date: Fri, 10 Jan 2020 10:44:07 AM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
चक्रधरपुर - राउरकेला सेक्शन में दो समपार फाटक में सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इसे पूरा करने के लिए रेलवे ने 12 जनवरी को 06.30 घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 10 जनवरी को इतवारी से चलने वाली 58112 इतवारी - टाटानगर पैसेंजर 11 जनवरी को राउरकेला में ही समाप्त होगी। यात्रियों को राउरकेला से टाटानगर के बीच इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। 12 जनवरी को 58111 टाटानगर - इतवारी पैसेंजर टाटानगर के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। इसी तरह 11 जनवरी को राजेन्द्रनगर से चलने वाली 13288 राजेन्द्रनगर - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट देर से रवाना होगी। वहीं पटना से चलने वाली 22844 पटना - बिलासपुर एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, 22893 साईनगर शिरडी - हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, 12221 पुणे - हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और 22855 एलटीटी-टाटानगर अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट देर से रवाना होगी।