• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में अभी नहीं थमेगी आफत की बारिश; 23 जुलाई तक भारी वर्षा और गरज-चमक का अलर्ट

आफत से राहत नहीं: बिलासपुर में रिकॉर्ड बारिश के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा मानसून; 23 जुलाई तक भारी वर्षा का यलो अलर्ट, जानें कब खिलेगी धूप

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 08:09:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 08:09:15 AM (IST)
बिलासपुर में अभी नहीं थमेगी आफत की बारिश; 23 जुलाई तक भारी वर्षा और गरज-चमक का अलर्ट
भारी बारिश से जलमग्न कुदुदंड रोड।

HighLights

  1. 23 जुलाई तक गरज-चमक के साथ टूटेंगे बादल, जलभराव वाले इलाकों के लिए विशेष चेतावनी
  2. मौसम विभाग की भविष्यवाणी: 24 जुलाई से कम होगी बारिश की रफ्तार
  3. सप्ताह के मध्य में 24 जुलाई के बाद कमजोर पड़ेगा सिस्टम, मिलेगी राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में दो दिनों की रिकार्ड वर्षा के बाद भी मौसम पूरी तरह शांत होने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी, जिससे कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में वर्षा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी और बादलों के बीच धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसूनी तंत्र छत्तीसगढ़ पर प्रभावी बना हुआ है, जिससे बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। 19 से 23 जुलाई के बीच कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


24 जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा का दायरा और तीव्रता घट सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में हल्की वर्षा के बाद कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा मौसम संबंधी ताजा बुलेटिन पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में लॉ छात्र ने दी जान, एसआई के बेटे ने किराए के कमरे में खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा 'सॉरी'

मौसमवाणी

तिथि संभावित मौसम

19 जुलाई भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना

20 जुलाई मध्यम से भारी वर्षा, कई स्थानों पर जलभराव की आशंका

21 जुलाई मध्यम वर्षा, गरज-चमक के साथ बौछारें

22 जुलाई हल्की से मध्यम वर्षा, बादल छाए रहेंगे

23 जुलाई वर्षा की गतिविधियों में तेजी की संभावना

24 जुलाई छिटपुट वर्षा, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

25 जुलाई हल्की वर्षा की संभावना, मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा