IRCTC Cancelled Trains List: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सफर के लिए रेलवे स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन की जानकारी ले लीजिए। रेलवे ने बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नान इंटरलाकिंग करने का निर्णय लिया है। यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 से 14 नवंबर और लटिया स्टेशन में 14 से 16 नवंबर तक चलेगा। इसके चलते 11 से 17 नवंबर तक अलग-अलग तिथि में 22 ट्रेनें रद रहेंगी।
अभी तक रेलवे त्योहारी सीजन और विरोध के कारण ट्रेनें रद नहीं कर रही थी। जैसे ही सीजन समाप्त हुआ रेलवे ने पहले की तरह ट्रेनों को रद करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कुछ ट्रेनें पहले से रद हैं और अब 22 ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।
जानिए कौन सी तिथि में रद रहेंगी ट्रेनें
11 से 16 नवंबर --- 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
11 से 16 नवंबर --- 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
11 से 16 नवंबर --- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
11 से 16 नवंबर --- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
12 नवंबर --- 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस
15 नवंबर --- 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस
11 नवंबर --- 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस
13 नवंबर --- 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस
14 नवंबर --- 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस
16 नवंबर --- 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस
11 नवंबर --- 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस
13 नवंबर --- 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस
11 व 12 नवंबर --- 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
13 व 14 नवंबर --- 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
11 से 16 नवंबर --- 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल
12 से 17 नवंबर --- 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
11 से 16 नवंबर --- 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल
11 से 16 नवंबर --- 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
11 से 16 नवंबर --- 08734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल
11 से 16 नवंबर --- 08733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
11 से 16 नवंबर --- 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल
12 से 17 नवंबर --- 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
14 नवंबर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी। इसी तरह 16 नवंबर 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर गंतव्य पर पहुंचेगी। 13 नवंबर 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, 16 नवंबर 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस व 11 से 15 नवंबर तक सीएसएमटी से छूटने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस भी रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इसी रेलमार्ग से 12 से 16 नवंबर तक 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस, 11 से 15 नवंबर 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल व 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल , 15 नवंबर को पुरी से छूटने वाली 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस चलेगी।
एक एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर रेलवे कह रही विशेष व्यवस्था
ट्रेनों के रद होने के कारण रेलवे ने 12 से 17 नवंबर तक 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे इसे विशेष व्यवस्था बता रही है, जबकि इससे कोइ खास राहत यात्रियों को नहीं मिलने वाली है।