• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बिलासपुर-रायपुर रूट पर आज कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट; नई समर स्पेशल की सौगात

Train Cancelled: रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर सिग्नल सुधार कार्य के कारण 5 अप्रैल को कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

By Shiv SoniEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 09:01:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 09:01:09 AM (IST)
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बिलासपुर-रायपुर रूट पर आज कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट; नई समर स्पेशल की सौगात
Indian Railways: रायपुर-बिलासपुर रूट पर ब्लॉक, 5 अप्रैल को चार ट्रेनें रद्द (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बीच रास्ते में समाप्त और शुरू होगी
  2. हटिया-LTT समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 9 फेरे लगाएगी
  3. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस मई अंत तक छोटे रूट पर चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में रेलवे द्वारा 'ऑटोमेटिक सिग्नलिंग' का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी सुधार की वजह से 5 अप्रैल को बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन (Indian Railways) के अनुसार, इस कार्य से भविष्य में रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और तेज हो जाएगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों को एक दिन की परेशानी झेलनी होगी।

कैंसिल रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled List)

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।

  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।

इसके अलावा, गोंदिया से चलने वाली झारसुगुड़ा मेमू (68861) पांच अप्रैल को गोंदिया और बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी, यह केवल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। वापसी में 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी।

गर्मी की छुट्टियों के लिए 'समर स्पेशल' ट्रेन

भीषण गर्मी और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी), मुंबई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी।

08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल: 20 अप्रैल से 15 जून तक हर सोमवार को चलेगी।

08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल: 22 अप्रैल से 17 जून तक हर बुधवार को चलेगी।

प्रमुख स्टॉपेज और समय

यह ट्रेन बिलासपुर (रात 1:15), रायपुर (रात 2:55), दुर्ग और गोंदिया होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिससे बड़ी संख्या में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ऊधमपुर एक्सप्रेस के रूट में कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन)

उत्तर रेलवे में परिचालन संबंधी बदलावों के कारण दुर्ग से ऊधमपुर जाने वाली ट्रेनों के रूट में मई अंत तक बदलाव किया गया है:

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549): 26 मई तक यह ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। वापसी में भी यह जालंधर से ही चलेगी।

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (20847): 27 मई तक यह ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन तक ही जाएगी। ऊधमपुर और अंबाला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।