बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
यात्रियों को 11 सितंबर से सफर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। भूपदेवपुर -रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस लाइन को दूसरी लाइन जोड़ने के लिए ब्लाक लिया जाएगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को अलग- अलग तारीख में रद करने का निर्णय लिया गया है।
सबसे ज्यादा दिक्कत 68738/ 68737 बिलासपुर - रायगढ़ मेमू के यात्रियों को होगी। इस कार्य के चलते ट्रेन को बिलासपुर व रायगढ़ से 11 - 27 सितंबर तक रद किया जा रहा है। 17 दिन यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसी तरह 68734/ 68733 बिलासपुर - गेवरारोड मेमू 16 से 27 सितंबर 12 दिन, 02409 संबलपुर - रायगढ स्पेशल संबलपुर से 25 - 28 सितंबर, 02410 रायगढ स्पेशल रायगढ़ से 24 से 27 सितंबर तक , 22845 पुणे - हटिया एक्सप्रेस पुणे से 15 व 18 सितंबर को रद रहेगी। 22846 हटिया - पुणे एक्सप्रेस हटिया से 16 व 20 सितंबर , 19317 इंदौर - पुरी एक्सप्रेस इंदौर से 17 सितंबर, 19318 पुरी - इंदौर एक्सप्रेस 17 सितंबर, 12767 नादेड़ - शालीमार एक्सप्रेस 23 सितंबर, 12768 शालीमार - नांदेड एक्सप्रेस शालीमार से 25 सितंबर, 13426 सूरत - माल्दा एक्सप्रेस 23 सितंबर व 13425 माल्दा - सूरत एक्सप्रेस 28 सितंबर को नहीं चलेंगी। इसके अलावार 58117/58118 झारसुगुडा - गोंदिया पैसेंजर इन तारीखों में झारसुगुडा से बिलासपुर के बीच रद रहेगी। वहीं 58111 टाटानगर - इतवारी पैसेंजर 16 से 27 सितंबर तक झारसुगुडा - इतवारी के बीच नहीं चलेगी। 58112 इतवारी - टाटानगर पैसेंजर इतवारी - झारसुगुडा पैसेंजर 15 से 26 सितंबर तक इतवारी- झारसुगुड़ा के बीच, 58113 टाटानगर - बिलासपुर पैसेंजर झारसुगुडा - बिलासपुर के बीच, 58114 बिलासपुर - टाटानगर पैसेंजर 16 से 27 सितंबर तक बिलासपुर- झारसुगुड़ा के बीच , 12410 निजामुद्दीन - रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक बिलासपुर - रायगढ़ के बीच और 12409 रायगढ़ - निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 25 से 28 सितंबर तक रायगढ़-बिलासपुर के बीच रद रहेगी।
आठ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाई जाएंगी
13287 दुर्ग - राजेंन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस , 12261 मुंबई - हावडा दूरंतो, 12221 पुणे - हावडा दूरंतो एक्सप्रेस, 18478 हरिद्वार - पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 12880 भुवनेश्वर - कुर्ला एक्सप्रेस, 13288 राजेंद्रनगर - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18477 पुरी - हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस, 14710 पुरी - बीकानेर एक्सप्रेस अलग- अलग तारीख में नियंत्रित की जाएगी।