• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दो घटनाओं ने उठाए सवाल, विमान सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की डीजीसीए से मांग

बिलासपुर एयरपोर्ट से संचालित एलायंस एयर की उड़ानों में हाल ही में सामने आई दो तकनीकी घटनाओं के बाद हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने डीजीसीए से पूरे बेड़...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 05:33:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 05:33:40 PM (IST)
दो घटनाओं ने उठाए सवाल, विमान सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की डीजीसीए से मांग
धरने पर बैठे हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति

HighLights

  1. ब्रेक फेल होने और टायर फटने के बाद दिल्ली के पास इंजन से तेल लीक।
  2. केवल संयोग के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती यात्रियों की सुरक्षा।
  3. अन्य एयरलाइंस कंपनियों को अवसर देने की भी उठी जोरदार आवाज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर एयरपोर्ट से संचालित एलायंस एयर की उड़ानों में कम समय के भीतर सामने आई दो गंभीर तकनीकी घटनाओं ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से एलायंस एयर के पूरे विमान बेड़े की सघन जांच कराने और फिट-टू-फ्लाई प्रमाणपत्र के बाद ही उड़ानों की अनुमति देने की मांग की है।

समिति ने कहा कि कुछ ही समय में बिलासपुर से उड़ान भरने वाले विमानों में दो गंभीर तकनीकी खामियां सामने आना अत्यंत चिंताजनक है। कुछ दिन पहले ब्रेक नहीं लगने की स्थिति में विमान का इमरजेंसी ब्रेक इस्तेमाल करना पड़ा था, जिसके बाद टायर फटने की घटना हुई।


naidunia_image

इस घटना को दो सप्ताह भी नहीं बीते थे कि बिलासपुर से उड़ान भरने वाले एलायंस एयर के दूसरे विमान में दिल्ली के पास पहुंचने पर इंजन से तेल लीक होने की गंभीर घटना सामने आई। दोनों मामलों में किसी यात्री की जान नहीं गई और विमान सुरक्षित उतार लिया गया।

naidunia_image

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि यह सौभाग्य रहा कि दोनों घटनाओं में जनहानि नहीं हुई। समिति के अनुसार बिलासपुर के लोगों की वर्षों से चली आ रही हवाई सुविधा की मांग और संघर्ष के बीच एयरपोर्ट पर कोई बड़ा हादसा न होना राहत की बात है, लेकिन केवल संयोग के भरोसे यात्री सुरक्षा नहीं छोड़ी जा सकती।

डीजीसीए को एलायंस एयर के पूरे बेड़े की गहन तकनीकी जांच करनी चाहिए। समिति ने राज्य सरकार से ओपन टेंडर के जरिए अन्य एटीआर संचालक कंपनियों को आमंत्रित करने की मांग भी दोहराई। उसका कहना है कि एलायंस एयर को बिना टेंडर दी जा रही सब्सिडी के बजाय प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाई जाए।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात, ₹4,254 करोड़ से बिछेगी 288 किमी नई रेल लाइन, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

विकल्प खुले तो मजबूत होगी हवाई कनेक्टिविटी

समिति ने कहा कि बिलासपुर से एटीआर विमान संचालित करने वाली अन्य कंपनियों को भी अवसर मिलना चाहिए। उसके अनुसार कम से कम दो बड़ी कंपनियां इंडिगो और फ्लाई 91 एटीआर विमान संचालित करती हैं। समिति का तर्क है कि राज्य सरकार ओपन टेंडर के जरिए ऐसी एयरलाइंस का चयन करे, जो बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सके। इससे यात्रियों के सामने विकल्प बढ़ेंगे और विमानन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा से सेवा की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है। समिति ने इसी आधार पर सब्सिडी व्यवस्था को पारदर्शी निविदा प्रक्रिया से जोड़ने की मांग की है।

महाधरना जारी, ये रहे उपस्थित

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने में सर्वश्री रवि बनर्जी, परसराम कैवर्त, विभूतिभूषण गौतम, देवेंद्र सिंह ठाकुर, ऋषि राज गौतम, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहमद बबला, शिरीष कश्यप, मजहर खान, प्रतीक तिवारी, अमर बजाज, नवीन तिवारी, महेश दुबे, टाटा बद्री यादव, अखिल अली, मोहसिन अली आदि उपस्थित थे।