• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! बिलासपुर में मासूम की सांसें थमीं, किशोरी का फंदे पर मिला शव

हटिया-मुंबई एक्सप्रेस में 8 वर्षीय सोहम कुमार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई; बिलासपुर स्टेशन अधीक्षक निखिलेश विठ्ठलकर ने निजी खर्च से एम्बुलेंस कराकर मासूम का शव हटिया भेजा। वहीं सिविल लाइन के मगरपारा में 9वीं की छात्रा अंशिका पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:44:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 10:44:39 AM (IST)
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! बिलासपुर में मासूम की सांसें थमीं, किशोरी का फंदे पर मिला शव
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. इलाज के लिए मुंबई जा रहे बीमार मासूम की ट्रेन में मौत! बिलासपुर स्टेशन अफसर ने भेजा शव
  2. हटिया एक्सप्रेस में बीमार मासूम की मौत, स्टेशन अधीक्षक ने निजी खर्च से भेजा शव
  3. मगरपारा में ९वीं की छात्रा अंशिका ने लगाई फांसी, पिता से कहा था- मोबाइल खराब हो गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हटिया से मुंबई इलाज के लिए जा रहे आठ वर्षीय बच्चे की ट्रेन में मौत हो गई। घटना 12812 हटिया–मुंबई एक्सप्रेस की है। मामले की जानकारी रेल मदद पोर्टल पर के माध्यम से मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

शिकायत प्राप्त होते ही बिलासपुर स्टेशन पर हास्पिटल की मेडिकल टीम को बुलाया गया और स्टेशन अधीक्षक (एसएस) निखिलेश विठ्ठलकर को सूचना दी गई। आठ वर्षीय सोहम कुमार को इलाज के पिता मनोज कुमार हटिया से मुंबई के कल्याण ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।


बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के पास बिलासपुर से हटिया लौटने और शव ले जाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थी। इसे देखते हुए बिलासपुर स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक (एसएस कमर्शियल) ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने निजी खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। और बच्चे के शव को हटिया भेजने की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें—

नौवीं की छात्रा की फांसी पर लटकी मिली लाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा में रहने वाली नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी की फांसी पर लटकी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। अब स्वजन से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा में रहने वाले मनोज पांडेय इलेक्ट्रिशियन हैं। उनकी बेटी अंशिका पांडेय नौवीं कक्षा की छात्रा थी।

मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी ने मोबाइल खराब होने की बात कही थी। तब उन्होंने रुपये मिलने पर जल्दी ही मोबाइल बनवा देने की बात कही। इसके बाद वे काम पर चले गए। दोपहर को पड़ोसियों ने छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखा।

पड़ोसियों ने तत्काल फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा। आनन-फानन में छात्रा को सिम्स पहुंचाया गया। सिम्स में जांच के बाद डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

यह भी पढ़ें— बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा के पुराना बाजार में शनिवार दोपहर एक युवक का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा में रहने वाले निर्मल पटेल(38) किसान थे।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल का शव कमरे में म्यार से बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।