• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत… स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट- ‘लंबे समय तक रहे सर्दी-जुकाम, तो नजरअंदाज न करें‘

दोनों मामले बिलासपुर के हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। टीमें बनाकर स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 01:14:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 08:52:34 AM (IST)
Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत… स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट- ‘लंबे समय तक रहे सर्दी-जुकाम, तो नजरअंदाज न करें‘
एच1एन1 इन्फ्लूएंजा को स्वाइन फ्लू कहा जाता है।

HighLights

  1. बिलासपुर में दो महिला मरीजों की मौत से मचा हड़कंप
  2. अभी बिलासपुर क्षेत्र में ही 9 अन्य मरीजों का इलाज जारी
  3. लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों की दी जा रही जानकारी

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिला की मौत हो गई। दोनों मामले बिलासपुर के हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लोगों को लक्षणों के बारे में बताया है। साथ ही टीमों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा सके।

स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामले कोरिया जिले के ग्राम पंडोपारा निवासी 51 वर्षीय महिला का है। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 4 अगस्त को रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की स्थिति लगातार खराब होती गई। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन शुक्रवार को मौत हो गई।


दूसरा मामला जांजगीर चांपा के ग्राम लक्षनपुर में रहने वाली 66 वर्षीय महिला का है। 6 अगस्त को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के बाद परिजन 8 अगस्त की सुबह अपोलो अस्पताल से निकाल कर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां मरीज की मौत हो गई।

naidunia_image

स्वाइन फ्लू के नौ मरीज

29 जुलाई से 9 अगस्त तक की अवधि में अपोलो अस्पताल में 9 मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें पांच मरीज बिलासपुर जिले के हैं। दो मरीज कोरिया और एक जांजगीर का है। वर्तमान में पांच मरीजों का अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन शासकीय व निजी अस्पताल से मरीजों की जानकारी ली जा रही है। जिले में लगातार जन चौपाल आयोजित कर लोगों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षणों और आम सर्दी-जुकाम से फर्क के बारे में बताया जा रहा है।

अपोलो अस्पताल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो महिला की मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में अभी भी पांच मरीज भर्ती हैं। इससे निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। - डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, सीएमएचओ

naidunia_image

ऐसे पहचानें स्वाइन फ्लू को

  • एच 1 एन 1 इंफ्लूएंजा भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम तीन दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन स्वाइन फ्लू में कई दिनों तक चलता है।
  • स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े, रक्तचाप, कैंसर आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।
  • आमतौर पर यह बीमारी सूअरों में होती है, लेकिन कई बार सूअर के सीधे संपर्क में आने पर यह इंसानों में भी फैल जाती है। लंबे समय तक सर्दी जुकाम रहने पर तुरंत स्वाइन फ्लू की जांच करवाना चाहिए।