
बिलासपुर(निप्र)। कोटा में टाइफाइड से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। उसके परिवार के चार लोग बीमार हैं, जिनका उपचार चल रहा है। हालांकि वहां पर मलेरिया फैलने की खबर आई थी।
इस संबंध में कोटा स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार 18 वर्ष को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने उसेउपचार के लिए भर्ती कराया था। बुधवार की रात पीड़ित युवक अस्पताल से चला गया था। गुरुवार की सुबह उसे परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के 4 सदस्य भी बुखार से पीड़ित है। उनके टाइफाइड से ग्रसित होने की बात कही जा रही है। वहीं कोटा, बेलगहना क्षेत्र में मलेरिया फैलने की खबर फैल गई थी। कोटा बीएमओ डॉ. एनके सेम्युअल का कहना है कि टाइफाइड से एक युवक की मौत हुई है। साथ ही उसके परिवार के 4 सदस्य पीड़ित हैं। मलेरिया फैलने की जानकारी नहीं है।