चोरी में सफल नहीं होने पर वाहनों में लगाता था आग, बिलासपुर में शातिर आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में चोरी में नाकाम होने पर वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी भोला साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के लिए प...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 05:24:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 05:24:22 PM (IST)
वाहन जलाने वाला आरोपित महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29)HighLights
- सरकंडा पुलिस ने स्कूटी और मोटरसाइकिल जलाने वाले आरोपी को दबोचा।
- पैसे न देने पर नफीस खान की बाइक चोरी कर भंडारी प्लाट के पास जलाई।
- पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चोरी में सफल नहीं होने पर वाहनों को आग के हवाले करने वाले आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अलग-अलग घटनाओं में स्कूटी और मोटरसाइकिल को जला दिया था। पुलिस की जांच में दोनों वारदातों के पीछे एक ही व्यक्ति के होने का पता चला। पूछताछ में आरोपित ने दोनों घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सरकंडा सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि 10 सितंबर की रात सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान में गौरी देवांगन की स्कूटी खड़ी थी। रात करीब 12 बजे से तीन बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से स्कूटी के साथ अन्य सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके तीन दिन बाद 13 सितंबर की रात बंधवापारा निवासी नफीस खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। पैसे नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर भंडारी प्लाट रोड के पास ले जाकर जला दिया गया। इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पीड़ित से पूछताछ में पता चला कि नफीस से बंधवापारा में रहने वाले भोला साहू ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उसने धमकियां दी थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में गणेश पूजा, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर SSP का सख्त एक्शन, थानों में गुंडों की परेड
पूछताछ में दोनों वारदात का राजफाश
पुलिस की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29) निवासी भंडारी प्लाट बंधवापारा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
मेमोरेंडम कथन में उसने बताया कि 13 सितंबर की रात नफीस खान की मोटरसाइकिल चोरी कर जलाई थी। इससे पहले 10 सितंबर को गौरी देवांगन की स्कूटी में बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात भी स्वीकार की। दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।