• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के निजी अस्पताल में हंगामा: आईसीयू में डॉक्टर और नर्स के बीच मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई FIR

बिलासपुर के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में डॉक्टर और नर्स के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 09:03:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 09:29:16 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर के निजी अस्पताल में हंगामा: आईसीयू में डॉक्टर और नर्स के बीच मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई FIR
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. ड्यूटी के दौरान भिड़े डॉक्टर और नर्स।
  2. गाली-गलौज के बाद चली मारपीट।
  3. सिविल लाइन पुलिस कर रही मामले की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रिंग रोड स्थित निजी हास्पिटल में बुधवार को ड्यूटी के दौरान डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर में रहने वाले डाक्टर गेंदलाल जोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी ड्यूटी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक थी। दोपहर में उनकी पत्नी उनसे मिलने अस्पताल आई थीं। पत्नी के लौटने के बाद वे बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़कर वापस ड्यूटी पर पहुंचे। इसी बात को लेकर नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन उनके पास आई और पत्नी के अस्पताल आने को लेकर सवाल करने लगी।


विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मरीजों के सामने थप्पड़ मारकर मारपीट की। डाक्टर ने बताया कि उनके बाएं गाल में चोट आई है और दांत में दर्द हो रहा है। वहीं नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन निवासी आवासपारा अमेरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आइसीयू में ड्यूटी कर रही थीं और मरीजों की निगरानी के लिए कुर्सी पर बैठी थीं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः बीवी का है दूसरे मर्द से अवैध संबंध, तो नहीं होगी भरण-पोषण की हकदार

आरोप है कि डाक्टर गेंदलाल जोगी ने उन्हें वहां से उठकर दूसरी जगह बैठने के लिए कहा। जब उन्होंने मरीजों की निगरानी का हवाला देते हुए मना किया तो डाक्टर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे दाहिनी भुजा, बाईं हथेली और गले में अंदरूनी चोट आई।

घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।