• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर पाली मार्ग पर खूनी वारदात पेड़ गिराकर रास्ता रोका, राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा

बिलासपुर जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत बगमडु-पाली कच्चे वन मार्ग पर सोमवार देर रात 3-4 बदमाशों ने सड़क पर पेड़ की शाखा डालकर रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने वहां से गुजर रहे अशोक सिंह (32) के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए तथा दो अन्य ग्रामीणों संतोष कुमार और हर प्रसाद के साथ भी लूटपाट की।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 03:47:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 03:47:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर पाली मार्ग पर खूनी वारदात पेड़ गिराकर रास्ता रोका, राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा

HighLights

  1. बगमडु-पाली मार्ग पर पेड़ गिराकर राहगीरों को लूटा।
  2. विरोध करने पर युवक के हाथ-पैर बांधकर की मारपीट।
  3. गंभीर घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर किया रेफर।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर पाली : लगभग तीन किलोमीटर दूर बगमडु-पाली कच्चे वन मार्ग पर सोमवार देर रात बदमाशों ने पेड़ की शाखा गिराकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को घेरकर मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों ने एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को पाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बगमडु निवासी अशोक सिंह (32) सोमवार रात काम से लौटकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में सड़क पर पेड़ की बड़ी शाखा गिरी होने के कारण उसने बाइक रोक दी।


इसी दौरान जंगल में छिपे तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। लूटपाट का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं छोड़ दिया। कुछ देर बाद इसी रास्ते से बगमडु निवासी संतोष कुमार और हर प्रसाद (35) बाइक से पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें भी घेर लिया और मारपीट कर लूटपाट की।

दोनों किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अशोक घायल हालत में मिला। उसे तत्काल पाली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात में ही वन क्षेत्र में पहुंचकर तलाश की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे लूट की मंशा के अलावा किसी पुरानी रंजिश की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में प्रतीक्षा बस स्टैंड से लगी करोड़ों की तालाब की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर आदिवासी की जमीन बेची

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।