• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटक ले सकते हैं मजा वीकेंड पर घूमने का,कानन प्रकृति का मनोरम दृश्य

आसमान में बादल जरूर मंडराए, लेकिन तापमान में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। बल्कि मौसम सुहावना लगने लगा। धूप का असर भी कम था।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 08:20:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 08:39:19 AM (IST)
बिलासपुर में मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटक ले सकते हैं मजा  वीकेंड पर घूमने  का,कानन  प्रकृति का मनोरम दृश्य
प्रकृति का आनंद का कानन दृश्य

HighLights

  1. बादल, ठंडी हवा संग वर्षा संभावित
  2. आज और कल ललचाएगा मौसम
  3. अब दक्षिण होगी हवा की दिशा

Bilaspur Weather Update: वीकेंड पर घूमने-फिरने और प्रकृति का आनंद उठाने का शानदार मौका है। अगले दो दिन मौसम मेहरबान रहेगा। आसमान में बादल नजर आएंगे। हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। दिन में पारा गिर सकता है। हल्की से मध्य वर्षा भी संभावित है। प्रकृति का मनोरम दृश्य देख पाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर न्यायधानी में नजर आने लगा है। आसमान में हलचल प्रारंभ हो चुका है। रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वातावरण में नमी बढ़ी है। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 73 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है।

एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में बदलाव होगा। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इधर शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। आसमान में बादल जरूर मंडराए, लेकिन तापमान में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। बल्कि मौसम सुहावना लगने लगा। धूप का असर भी कम था।


आज हल्की वर्षा संभावित

प्रदेश में 25 फरवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि बिलासपुर में वर्षा होने की संभावना काफी कम है। आसमान में बादल जरूर नजर आ सकते हैं।

अब दक्षिण होगी हवा की दिशा

शनिवार से हवा की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले तथा सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले रहने की संभावना है। यह स्थिति दो दिनों तक बने रह सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 30.4 18.6

पेंड्रारोड 28.6 13.2

अंबिकापुर 26 11.6

माना 32.4 18.4

जगदलपुर 32.4 18.2