• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बंद बाइक को धक्का लगाकर जा रहे थे समोसा लेने, कैमरे ने काट दिया 2 हजार का चालान, पहुंचे ASP के पास

बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी निशांत कुमार सिन्हा की बंद मोटरसाइकिल का ITMS कैमरों द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में ₹2,000 का ई-चालान जारी कर...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 05:00:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 05:00:18 PM (IST)
बंद बाइक को धक्का लगाकर जा रहे थे समोसा लेने, कैमरे ने काट दिया 2 हजार का चालान, पहुंचे ASP के पास

HighLights

  1. बिलासपुर में ITMS कैमरों की बड़ी गड़बड़ी, पैदल बाइक ले जा रहे युवक का गलत दिशा में कटा 2000 का ई-चालान
  2. इंजन बंद फिर भी रोकी नहीं पेनल्टी, बिलासपुर में अनोखे चालान से हड़कंप, पीड़ित ने लगाई रद्द करने की गुहार
  3. पैदल बाइक ले जाने पर लगा ₹2000 का जुर्माना, नेहरू नगर निवासी ने एएसपी ट्रैफिक को सौंपा आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बाइक का इंजन बंद था और वाहन मालिक उसे पैदल धक्का लगाकर बाजार जा रहा था। इसके बावजूद आइटीएमएस से बाइक का गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में दो हजार रुपये का ई-चालान कट गया।

अब वाहन मालिक ने एएसपी (यातायात) को आवेदन देकर चालान निरस्त करने की मांग की है। नेहरू नगर निवासी निशांत कुमार सिन्हा के नाम रजिस्टर्ड बाइक के खिलाफ तीन अक्टूबर को ई-चालान जारी किया गया। इसमें गलत दिशा में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


निशांत ने यातायात एएसपी को दिए आवेदन में बताया कि घटना के समय मोटरसाइकिल का इंजन बंद था। वह बाइक को पैदल धक्का लगाकर बाजार में समोसा लेने जा रहा था।

उनका कहना है कि बाइक चलित अवस्था में नहीं थी, इसलिए गलत दिशा में वाहन चलाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने चालान को त्रुटिवश जारी किया गया बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। साथ ही स्वयं को जिम्मेदार नागरिक बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने की बात कही है।