यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरकंटक से किन-किन नदियों का उद्गम होता है?
भारत में सर्वाधिक हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन इस विषय के 10वीं कक्षा की परीक्षा देते हुए अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों को पसीना बहाना पड़ गया। ...और पढ़ें
By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 03 Mar 2024 11:14:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Mar 2024 11:14:45 AM (IST)
10वीं बोर्ड परीक्षा हिंदी विषय पेपर दे कर निकलतेHighLights
- कक्षा 10वीं हिंदी विषय के पेपर में पूछा गया प्रश्न
- पर्चा देख विद्यार्थी हुए प्रसन्न, कुछ में दिखी मायूसी
- चंद्रयान-तीन की सफलता में निबंध
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन हिंदी विषय का पर्चा जिले के 129 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुआ। परीक्षा हाल से निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई। मोबाइल और मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल के लिए अभिभावक ने माशिम को सराहना पत्र भी भेजा है। वहीं अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए पर्चा थोड़ा कठिन साबित हुआ। परीक्षा सुबह नौ बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12.15 बजे तक हुई। हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए पर्चा काफी आसान था। उनका कहना था कि समास विग्रह, कविता, भक्तिकाल को लेकर पूछे गए प्रश्न काफी सरल थे। गद्यांश का शीर्षक लिखने दिए गए विषय भी काफी अच्छे थे। इसने बच्चों की राह आसान की।
भारत में सर्वाधिक हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन इस विषय के 10वीं कक्षा की परीक्षा देते हुए अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों को पसीना बहाना पड़ गया। हिंदी माध्यम की बजाय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के परीक्षार्थियों ने हिंदी के सरल प्रश्नपत्र को कठिन अनुभव किया। हिंदी भाषा की सही मात्रा और सही व्याकरण के साथ उत्तर लिखने में परेशान परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे से उत्तर जानने का कोशिश भी की, लेकिन परीक्षा हाल में ड्यूटी कर रहे पर्यवेक्षकों ने उनकी एक नहीं चलने दी। परीक्षा की गोपनीयता व गरिमा को लेकर पर्यवेक्षकों ने कड़ा संदेश दिया। यह दृश्य बताता है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हिंदी की गुणवत्ता वाली पढ़ाई की समीक्षा करने की जरूरत है।
अच्छे प्रश्नपत्र निर्माण के लिए सराहना
पत्र अच्छे प्रश्नपत्र निर्माण के लिए माशिम रायपुर को सराहना भरा धन्यवाद पत्र भेजने वाली सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं हिन्दी के प्रश्नपत्र ने अभिभावकों का दिल जीत लिया। इसके अपठित गद्यांश में बच्चों के द्वारा मोबाइल का अतिशय उपयोग और इस वजह से माता-पिता के परेशान रहने और मोबाइल के दुष्प्रभाव से मानसिक स्वास्थ्य पर पढ़ने को लेकर सवाल पूछे गए थे। अभिभावकों ने बताया कि प्रश्न पत्र का यह सवाल परीक्षार्थियों के लिए एक सीख साबित हो सकता है।
चंद्रयान-तीन की सफलता
निबंध में कक्षा 12 की तरह चंद्रयान-3 के टापिक को रिपीट किया गया। वहीं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति मनुष्य का कर्तव्य बेरोजगारी के कारण निदान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल परहित सरिस धर्म नहीं भाई जैसे शानदार टापिक पर निबंध पूछा गया। समाचार-पत्रों की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए आम जनता को मतदान के लिए जागृत करने के लिए संपादक को समाचार बनाने का आवेदन पूछा गया था।
सेट सी के एक सवाल में त्रुटि
छत्तीसगढ़ के सुआ गीत, नृत्य छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद, पंथी नृत्य जैसे प्रश्न भी उल्लेखनीय रहे। सेट सी के एक सवाल में प्रिंटिंग मिस्टेक की वजह से परीक्षार्थी परेशान रहे। बांस की जगह बांझ का पेड़ छपने से कुछ समय के लिए उलझन में फंस गए, बाद में परीक्षार्थियों की आशंका दूर कर दी गई।
पेपर से पहले पूछा समाधान
अत्याधुनिक आइटी बेस गूगललिंक एप और आर्थिक रूप से कमजोर जिज्ञासु प्रतिभावान स्कूली बच्चों को निशुल्क गाइडेंस देने की भावना कारगर साबित हो गई। इस पहले प्रयास को मुख्यमंत्री ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लाइक कर हौसला अफजाई की। सरस्वती शिक्षा संस्थान के इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर मोटीवेटर संस्कार श्रीवास्तव पिछले 15 साल से परीक्षा के दौरान इंग्लिश विषय में मेरिट अंक लाने के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहे हैं। इस साल आइटी का उपयोग कर पूरे प्रदेश के बच्चों की आनलाइन क्लास गूगल के माध्यम से ली।