• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में महिला ने लाठी-पत्थर लेकर आधे घंटे तक मचाया हंगामा, 15 बाइक गिराईं; कार के शीशे तोड़े

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक महिला ने लाठी-पत्थर लेकर सिटी डिस्पेंसरी से गांधी चौक और मधुबन मोड़ तक आधे घंटे तक हंगामा किया।

By Kamlesh RajakEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 01:23:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 01:30:38 PM (IST)
बिलासपुर में महिला ने लाठी-पत्थर लेकर आधे घंटे तक मचाया हंगामा, 15 बाइक गिराईं; कार के शीशे तोड़े
बिलासपुर में महिला ने लाठी-पत्थर से हंगामा किया

HighLights

  1. सिटी डिस्पेंसरी से मधुबन मोड़ तक आधे घंटे उत्पात
  2. स्कूल के बाहर लगा फल का ठेला पलटा
  3. रौनक साव ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिटी डिस्पेंसरी से गांधी चौक और मधुबन मोड़ तक गुरुवार दोपहर करीब आधे घंटे तक एक महिला के लाठी-पत्थर लेकर सड़क पर दौड़ने से दहशत फैल गई। उसने रास्ते में 15 से ज्यादा मोटरसाइकिलें गिरा दीं, कार का शीशा तोड़ दिया और राहगीरों पर पत्थर फेंकते हुए लोगों को लाठी लेकर दौड़ाया।

सिटी डिस्पेंसरी से शुरू हुआ हंगामा, गांधी चौक में तोड़ी कार

महिला करीब 3 बजे सिटी डिस्पेंसरी की तरफ से गांधी चौक पहुंची। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी बाइकों को लाठी से मारकर और धक्का देकर गिराती रही। इससे 15 से ज्यादा बाइकों को नुकसान पहुंचा। गांधी चौक पर उसने सड़क किनारे खड़ी कार पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आसपास के लोगों पर भी पत्थर फेंकने लगी। लोग बचकर निकलते रहे और दुकानदार भी डरे रहे।


स्कूल के बाहर फल का ठेला पलटा, मधुबन मोड़ तक उत्पात

गांधी चौक से महिला सेजेस मल्टीपरपज स्कूल की तरफ बढ़ी। रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को लाठी लेकर दौड़ाती रही। स्कूल के बाहर सड़क किनारे लगे फल के ठेले को पलट दिया, जिससे फल सड़क पर बिखर गए। इसके बाद वह मधुबन मोड़ तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में बाइक और दूसरे वाहनों पर लाठी से हमला करती रही। मधुबन मोड़ पहुंचने के बाद महिला फिर गांधी चौक की तरफ लौट आई। यहां भी वह लाठी लेकर लोगों को दौड़ाती रही। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम से गांधी चौक और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- बस्तर में 2014 जैसी तबाही, किरंदुल-कोतावालसा रेल लाइन पर बड़ा हादसा, जयपुर-कोरापुट में 5 जगह लैंडस्लाइड से ट्रेनें बंद

एक घंटे बाद होता तो बच्चे आते चपेट में

सेजेस मल्टीपरपज स्कूल में इन दिनों तिमाही परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चों की छुट्टी शाम करीब 4 बजे होती है। घटना करीब 3 बजे हुई। ऐसे में अगर महिला का हंगामा एक घंटे बाद होता तो परीक्षा देकर स्कूल से निकलने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते थे। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

रौनक साव ने दिखाई हिम्मत, महिला को भीड़ से बचाया

जूना बिलासपुर के रहने वाले और सराफा कारोबारी रौनक साव ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और आसपास के लोगों की मदद से उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे बैठा दिया। रौनक ने लोगों से महिला के साथ मारपीट नहीं करने और पुलिस को सूचना देने की अपील की। फिर पुलिस मौके पर पहुंची।

वन स्टॉप सेंटर भेजी गई महिला

सीएसपी कोतवाली गगन कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई। महिला अपना नाम-पता साफ नहीं बता पा रही थी। उसकी पहचान और परिवार की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। बाद में महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।