• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में करंट लगने से महिला की मौत, चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में सोमवार सुबह चाय बनाने जा रही 40 वर्षीय आशा देवी रजक की करंट लगने से मौत हो गई।

By sarfraj memonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 04:04:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 04:04:38 PM (IST)
बिलासपुर में करंट लगने से महिला की मौत, चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
बिलासपुर में महिला की करंट से गई जान, मृतका की फाइल फोटो

HighLights

  1. किचन की ओर जाते समय हुआ हादसा
  2. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  3. वायरिंग खराबी की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा देवी रजक (40), पति संजय रजक के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 5:30 बजे घर के अन्य सदस्यों के जागने से पहले चाय बनाने के लिए रसोई की ओर जा रही थीं।

लोहे की सीढ़ी में करंट आने से गई जान

जानकारी के अनुसार, किचन के पास बनी लोहे की सीढ़ी पर कदम रखते ही आशा देवी करंट की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि किचन के टीन शेड और उससे जुड़ी लोहे की सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो रहा था। तेज झटके के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली की आपूर्ति बंद करने का प्रयास किया और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घर की विद्युत वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।