बिलासपुर। Bilaspur News: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की नींव का पत्थर हैं। सक्रियता व कर्मठता से प्रदेश में सरकार है। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व कर्मठता से अपनी निभाने के लिए संकल्पित हैं। उक्त बातें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने खैरा में नगर में आयोजित बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने मस्तूरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसके लिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के हित में काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं को गांव की आम जनता तक पहुंचाने की बातें कहीं और शीघ्र ही सेंटर बूथ फिर जोन लेबल पर समिति गठित करने का अपील किया।
बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी संतोष दुबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष व प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति उमेंद्र कुर्रे, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष करुणा डूंगडुंग, अजय शर्मा, अखिलेश दुबे, देव चंद्राकर, अमृत लाल राठौर, मुकेश बंजारे, बादल खुटे, बिंदु जायसी, उदय भार्गव,रामेश्वर साहू ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मी भार्गव, रामखिलावन यादव, कमल अग्रवाल, डा. आरके वर्मा, टकेश्वर पाटले ,उमेंद्र भार्गव , पुत्तन दुबे ,अश्वनी चौधरी, प्रेमसागर मरकाम, मनीष केडिया ,प्रशांत बंजारे, राजू यादव, देव कुमार पोर्ते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे