
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास कार सवार युवती सनरूफ पर बैठकर डांस कर रही थी। साथ ही वह बीच सड़क कार खड़ी कर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यातायात और कोनी पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। कोनी पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। अब पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई कर रही है।
इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवती कार की सनरूफ में बैठकर डांस कर रही थी। इसके अलावा वह बीच सड़क पर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। इसका उसने वीडियो भी बनवाया। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपित कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के बर्थडे पर वीडियो बनाया गया है। यह पूरी घटना तुर्काडीह ब्रिज के पास की है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वीडियो में मिले कार नंबर के आधार पर कार को जब्त कर लिया गया है। उनके खिलाफ कोनी पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे युवा
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दूसरे की जान से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की जा रही है। एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से बीएमडब्लू कार पर डांस का वीडियो वायरल होने पर सख्ती से कार्रवाई की गई। इसके दूसरे ही दिन फिर एक वीडियो वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। जांच के बाद कार के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
खबर की मुख्य बाते