• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने तोड़ा संपर्क तो सनकी युवक ने कहा- 'तेजाब डालकर जला दूंगा'

बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने खुदीराम बोस चौक निवासी विजय चौधरी पर पीछा करने, गाली-गलौज और एसिड फेंककर जान से मारने की धमकी देने ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 04:07:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 04:07:41 PM (IST)
बिलासपुर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने तोड़ा संपर्क तो सनकी युवक ने कहा- 'तेजाब डालकर जला दूंगा'

HighLights

  1. इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती का पीछा।
  2. एसिड अटैक और अपहरण की धमकी दी।
  3. तारबाहर थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने एक युवक पर पीछा करने, गाली-गलौज करने और एसीड फेंककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने तारबाहर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान खुदीराम बोस चौक तारबाहर निवासी विजय चौधरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच कभी-कभार बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि करीब पांच महीने से उसने विजय से बातचीत बंद कर दी थी।


इसके बाद भी वह उसे फोन कर डराने-धमकाने का प्रयास करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को विजय उसका पीछा करते हुए तारबाहर फाटक के पास स्थित उसके कंप्यूटर क्लास तक पहुंच गया। वहां उसने बातचीत नहीं करने की बात पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में युवती ने एसिड डालकर जलाने और अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, वह आरोपित से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती, इसके बावजूद वह उसका पीछा कर रहा है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।