• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में सरेराह आपस में भिड़ीं युवतियां, बाल खींचे और चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिलासपुर के सरकंडा इलाके में युवतियों के बीच सरेराह हुई मारपीट और लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 04:02:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 04:04:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में सरेराह आपस में भिड़ीं युवतियां, बाल खींचे और चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

HighLights

  1. बिलासपुर के सरकंडा इलाके में सरेराह भिड़ीं युवतियां।
  2. सड़क से शुरू हुआ विवाद रात में अटल आवास तक पहुंचा।
  3. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सरेराह शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते आवासीय इलाके तक पहुंच गया, जिसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई और अशोक नगर का बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के संबंध में अब तक पुलिस थाने में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


सड़क पर शुरू हुआ विवाद, अटल आवास तक पहुंचा बवाल:

सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो के अनुसार, सरकंडा बहतराई इलाके में युवतियों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसने अचानक उग्र रूप ले लिया।

लात-घूंसे और बाल खींचे: दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में युवतियां खुलेआम एक-दूसरे के बाल खींचती, थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहे जुए पर पुलिस की छापेमारी, 9 जुआरी गिरफ्तार

तमाशबीन बने रहे लोग: सड़क पर हुए इस हंगामे के दौरान आसपास राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

अटल आवास में दोबारा भिड़ंत: वहीं शाम को सामने आया दूसरा वीडियो अशोक नगर अटल आवास का बताया जा रहा है, जहां युवतियों का समूह दोबारा आमने-सामने आ गया और वहां भी जमकर बवाल काटा गया।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी:

शहर के बीचों-बीच युवतियों के इस तरह खुलेआम मारपीट करने और हंगामा मचाने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामला थाने तक न पहुंचने के बावजूद पुलिस हरकत में आ गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर घटनास्थल और मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।