• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में ऑटो में विवाद के बाद परिचित ने युवती को बेरहमी से पीटा, चलती गाड़ी से नीचे धकेला

कोनी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ उसके परिचित युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 10:33:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 10:33:24 PM (IST)
बिलासपुर में ऑटो में विवाद के बाद परिचित ने युवती को बेरहमी से पीटा, चलती गाड़ी से नीचे धकेला
परिचित युवक घुमाने के बहाने युवती को अपने साथ ले गया( एआई फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ उसके परिचित युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में विवाद होने पर मारपीट कर ऑटो से धक्का दे दिया। घटना में घायल युवती का सिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

कोनी पुलिस के अनुसार, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर निवासी करण खटकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन काजल खटकर को उसका परिचित अश्वनी सोनवानी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घुमाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।


महिला से बातचीत को लेकर विवाद हो गया

शिकायत के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ग्राम रमतला के पास ऑटो क्रमांक सीजी 10 बीएक्स 5008 में सफर के दौरान अश्वनी सोनवानी का काजल से किसी नीतु नामक महिला से बातचीत को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ हाथ, थप्पड़ और लात से मारपीट की।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान युवक ने उसे ऑटो से धक्का भी दे दिया। इस घटना में उसके हाथ, दोनों पैरों, जांघ और कमर में चोटें आई हैं।

सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने आरोपित अश्वनी सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर एम्स में 12 साल की मासूम ने अंगदान से दी 2 लोगों को नई जिंदगी, अंतिम विदाई पर मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।