• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के भवानी ढाबा में युवकों पर लाठी-पत्थरों से हमला, मुख्य आरोपित धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की हिंसक घटना होने के बाद ढाबा संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की जाती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरा...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 27 May 2026 09:46:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 09:46:47 AM (IST)
बिलासपुर के भवानी ढाबा में युवकों पर लाठी-पत्थरों से हमला, मुख्य आरोपित धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. मुख्य आरोपित सुमीत यादव धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार।
  2. आरोपी की पैरवी करने थाना पहुंचे युवकों पर भी केस दर्ज।
  3. भवानी ढाबा संचालक के खिलाफ की बड़ी दंडात्मक कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र स्थित भवानी ढाबा में खाना खाने पहुंचे युवकों के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है, वहीं उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि तारबाहर चौक शीतला मंदिर के पास रहने वाले हर्ष पटेल(20) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 मई की रात वह अपने साथी आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वे वहां से निकलने लगे, तभी एक युवक आदित्य साहू से बिना वजह गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी सुमीत यादव अपने 6-7 साथियों के साथ वहां पहुंच गया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।


हमलावर युवकों ने डंडा, पाइप और पत्थर से हमला कर मारपीट की। इस दौरान सुमीत यादव ने हर्ष पटेल का मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया। शिकायत पर टीआइ विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर आरोपित बहतराई निवासी सुमीत यादव को ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद होने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस की टीम फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर कुटुंब न्यायालय के बाहर पत्नी से कहा 'अब चेहरा मत दिखाना' और दे दिया तीन तलाक

ढाबा संचालक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सकरी पुलिस ने घटना के बाद भवानी ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मारपीट की घटना के बाद ढाबा संचालक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसके विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। जबड़ापारा में रहने वाले राजकुमार पमनानी पर आरोप है कि उसने घटना के दौरान आवश्यक सहयोग नहीं किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरती। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की हिंसक घटना होने के बाद ढाबा संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की जाती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में विवाद या अपराध की स्थिति में जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना पहुंचकर कार्रवाई में व्यवधान, युवक पर भी केस

मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना पहुंचकर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में उमेश शर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उमेश शर्मा निवासी कुदुदंड थाना सिविल लाइन बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित का सहयोग करने पहुंचे उमेश शर्मा ने थाना में अनावश्यक हस्तक्षेप कर कार्रवाई प्रभावित करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगाशा न्यायालय में पेश किया। इसी मामले में निशान गुप्ता निवासी तारबाहर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने या पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।