• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोलर पंप से समृद्ध हो रहे जिले के किसान

अब वे अन्य किसानों को खेती किसानी और सिंचाई के बारे में सुझावों से अवगत भी कराते हैं। उनकी कृषि क्षेत्र में सफलता से प्रेरणा लेकर गांव के ही आठ दस किस...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 10 Oct 2021 07:43:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Oct 2021 07:43:49 AM (IST)
सोलर पंप से समृद्ध हो रहे जिले के किसान

कोंडागांव। जिला अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेड़ा) के सौजन्य से सौर सुजला योजनांतर्गत प्रदाय सोलर पंपों ने किसानों के समक्ष सिंचाई का बेहतरीन विकल्प प्रस्तुत किया है। जो उनके जीवन की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से किसानों की मनोवृत्ति में परिवर्तन आया है। इससे अब क्षेत्र के किसान कृषि के एक सीमित दायरे से निकलकर अन्य मुनाफा देने वाली फसल लेने में परम उत्साह दिखा रहे हैं। इस क्रम में ब्लाक माकड़ी के ग्राम तारगांव निवासी शेषराम यादव पिता जेठूराम यादव ने भी एक प्रगशील किसान के रूप में अपनी

पहचान बनाई है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सोलर पंप लगने के पूर्व उनके समक्ष सिंचाई की बड़ी समस्या थी। इसके लिए उसे करीब 500 मीटर दूर से अस्थाई बिजली कनेक्शन के माध्यम से सिंचाई की जुगत करनी पड़ती थी, तब कहीं वे अपनी फसलों के लिए सिंचाई की व्यवस्था कर पाते थे। फिर उनके पड़ोसी किसान अर्जुन राम द्वारा क्रेड़ा के माध्यम से लगाए गए सोलर पंप और उससे सिंचाई की


सुलभ सुविधा को देखकर उन्होंने वर्ष 2019-20 में विभाग में सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन दिया। जिसमें उनके हिस्से मात्र 16 हजार रुपये का खर्च आया और शेष राशि अनुदान के रूप में विभाग द्वारा वहन किया गया और पिछले वर्ष उन्होंने शुरूवाती फसल के रूप में मक्का लगाया। जिसमें उन्हें करीब 50 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इससे उत्साहित होकर इस वर्ष उन्होंने अपने पांच एकड़ की भूमि में धान के साथ-साथ करेला और मिर्च की फसल भी लगाई है। शेषराम ने बताया कि यह सब सोलर पंप की सहायता से ही संभव हुआ वरना वे अब तक सिंचाई के अभाव में एक ही फसल तक सीमित रहते थे। लेकिन वर्तमान में वे आत्मविश्वास के साथ रबी एवं खरीफ की दोनों फसलें ले रहे हैं और दोनों सीजन में धान, मक्का, मिर्च, बैगन, टमाटर सहित अन्य साग-सब्जी की खेती की जा रही है और सबसे बड़ी बात है कि अब उनकी वार्षिक आय 05 से 06 लाख रूपये हो गई है।

इसी वर्ष ट्रेक्टर भी क्रय किया

इसी की बदौलत शेषराम द्वारा इसी वर्ष ट्रेक्टर भी क्रय किया गया। अपनी सब्जियों के विक्रय के संबंध में उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजारों एवं मण्डी में उनके सब्जियों की खपत आसानी से हो जाती है। जाहिर है आर्थिक स्थिति सुधरने के बाद शेषराम की पूरी दुनिया ही बदल गई। वे मानते हैं कि बहु फसलीय कृषि एवं सिंचाई की उचित व्यवस्था होने से यह परिवर्तन आया है। अब वे अन्य किसानों को खेती किसानी और सिंचाई के बारे में सुझावों से अवगत भी कराते हैं। उनकी कृषि क्षेत्र में सफलता से प्रेरणा लेकर गांव के ही आठ दस किसानों ने भी सौर सुजला योजनांतर्गत सोलर पम्प लगाया है।

6348 नग सोलर पम्प जिले में स्थापित किये गये

विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजनांतर्गत इस वर्ष 6348 नग सोलर पम्प जिले में स्थापित किये गये हैं। चूंकि क्षेत्र के अधिकांश किसान सिंचाई के अभाव में एक फसल पर ही निर्भर रहते हैं। अतः वे इस योजना के माध्यम से अपनी खेत को सिंचित भूमि में परिवर्तन कर सकते हैं। आज शेषराम यादव अपनी उपलब्धि से परिवर्तन की ओर अग्रसर होने वाले किसानों में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।