• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप नेता सोनी सोढ़ी के मुंह पर पोता काला तरल पदार्थ

सोनी सोढ़ी पर बस्तर के गीदम इलाके में शनिवार देर रात तरल पदार्थ से हमला किया गया।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 21 Feb 2016 11:20:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Feb 2016 11:42:31 AM (IST)
आप नेता सोनी सोढ़ी के मुंह पर पोता काला तरल पदार्थ

दंतेवाड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) की नेत्री और आदिवासियों के लिए काम करने वाली सोनी सोढ़ी पर बस्तर के गीदम इलाके में शनिवार देर रात तरल पदार्थ से हमला किया गया। उन्होंने नईदुनिया को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उन पर छिड़के गए रासायनिक पदार्थ से काफी जलन हो रही है और वह इससे काफी परेशानी में हैं। फेंका गया तरल पदार्थ तेजाब, ग्रीस या कालिख है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सोढ़ी की हालत अब सामान्य है।

पुलिस सूत्र इसे जला हुआ ऑयल बता रहे हैं। घटना शनिवार देर रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच उस समय हुई, जब वह अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जगदलपुर से लौट रही थीं। बास्तानार के पास मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए आए और उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया। बताया गया है कि सोनी एक वकील शालिनी गेरा से मिलने गई थीं और वहां से वापस लौट रही थीं।


हमले के बाद उन्हें गीदम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात जगदलपुर रेफर कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में की गई है। थाने के अधिकारी घटना के बाद अस्पताल पहुंचे थे। हमले के संबंध में सोनी सोढ़ी से यह पूछे जाने पर कि हमला किसने किया है या उन्हें क्या किसी पर शक क्या? कहा कि इस समय वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। इस संबंध में बस्तर के आइजी एसआरपी कल्लूरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस समय बस्तर से बाहर हैं।