• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंतेवाड़ा में बोले अमित शाह- जब कोई नक्सली मारा जाता है तो को भी खुश नहीं होता

गृह मंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मसमर्पण करने वालों को मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा और उन्हें पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 09:49:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Apr 2025 01:14:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दंतेवाड़ा में बोले अमित शाह- जब कोई नक्सली मारा जाता है तो को भी खुश नहीं होता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम।

HighLights

  1. अमित शाह की अपील- नक्सली भाइयों से आग्र है हथियार डालकर मुख्यधारा में आएं।
  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 साल में छत्तीसगढ़ के बस्तर को सब-कुछ देना चाहते हैं।
  3. छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त गांवों को एक करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी।

नवदुनिया न्यूज, दंतेवाड़ा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बस्तर में कहा कि मैं नक्सली भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों। आप हमारे अपने हैं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई भी खुश नहीं होता।

आप हथियार उठाकर अपने आदिवासी भाइयों और बहनों के विकास को नहीं रोक सकते। बस्तर ने 50 साल में विकास नहीं देखा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच वर्ष में बस्तर को सब-कुछ देना चाहते हैं। दंतेवाड़ा में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम (बस्तर मेला) के समापन समारोह में शाह ने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।


गांव को एक करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी

naidunia_image

जो लोग आत्मसमर्पण करेंगे, वे मुख्यधारा का हिस्सा बन जाएंगे, बाकी को सुरक्षा बल जवाब देंगे। जिस गांव के लोगों के सहयोग से गांव के सभी नक्सली आत्मसमर्पण कर देंगे, उस गांव को ‘नक्सली मुक्त गांव’ घोषित कर विकास के लिए एक करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी।

पुनर्वास की व्यवस्था सरकार करेगी

ग्रामसभा कर गांवों में आत्समर्पण की प्रक्रिया लाएं। आत्समर्पित नक्सलियों की सुरक्षा व पुनर्वास की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करेगी। रायपुर में शनिवार शाम वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक में शाह ने नक्सलियों की सप्लाई चेन तोड़कर घोर नक्सली क्षेत्र यानी कोर एरिया में नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने के साथ सीमावर्ती इलाकों में अंतरराज्यीय समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

naidunia_image

86 नक्सलियों ने डाले हथियार, इसमें 20 महिला

गृह मंत्री शाह के बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस के समक्ष समर्पण कर मुख्यधारा में वापसी कर ली। इनमें 20 महिला नक्सली हैं। समूह में समर्पण करने वाले नक्सलियों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।