Dantewada News: कांग्रेस के बस्तर बंद का दंतेवाड़ा में व्यापक असर, स्कूल भी नहीं खुले
Bastar Bandh Today: नगरनार स्टील प्लांट के विरोध में आज कांग्रेस के बस्तर बंद का आह्वान किया है। बंद का दंतेवाड़ा में सुबह से व्यपक असर भी देखने को मिल रहा है।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 03 Oct 2023 10:27:02 AM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Oct 2023 10:27:02 AM (IST)
दंतेवाड़ा। Bastar Bandh Today: नगरनार स्टील प्लांट के विरोध में आज कांग्रेस के बस्तर बंद का आह्वान किया है। बंद का दंतेवाड़ा में सुबह से व्यपक असर भी देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय सहित बचेली, किरंदुल, गीदम, बारसूर, कुआकोंडा में सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
बचेली, किरंदुल में प्राइवेट स्कूल भी नहीं खुले। आवागमन पर भी असर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री आज जगदलपुर दौरे पर हैं वहीं दूसरी तरफ नगरनार में सर्व आदिवासी समाज आंदोलन कर रहा है। संभाग भर से बड़ी तादात में मोदी की सभा और नगरनार स्टील प्लांट के विरोध में भीड़ जुट रही है।
बंद से व्यापारिक प्रतिष्ठान भी प्रभवित
सर्व आदिवासी समाज के बंद से जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से नहीं खुले। सड़कें सुनी रही, यात्री बसों का परिचालन भी कम हुआ। सुकमा, बैलाडिला, दंतेवाड़ा कटेकल्याण रूट सहित दूसरे मार्गों में भी आज सुबह से बसें नहीं चली, जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस के बंद को सर्व आदिवासी समाज का भी समर्थन है।