• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Flood: दंतेवाड़ा में नाव हादसा, तेज बहाव में बहे दो लोग, एक युवक लापता

Chhattisgarh Flood: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नाव हादसे के दौरान तेज बहाव में दो ग्रामीण बह गए। इनमें से एक ग्रामीण तेज बहाव से किसी तरह बचकर निकल...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 07:52:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Jul 2025 08:09:09 PM (IST)
Chhattisgarh Flood: दंतेवाड़ा में नाव हादसा, तेज बहाव में बहे दो लोग, एक युवक लापता
अनियंत्रित होकर नाव पलटने से 2 ग्रामीण बहे

HighLights

  1. अनियंत्रित होकर नाव पलटने से 2 ग्रामीण बहे
  2. किसी तरह पुलिस ने बचाई जान
  3. 12 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नईदुनिया, दंतेवाड़ा: बारसूर थाना क्षेत्र के गुडरा गांव के नजदीक मंगलवार की शाम नाव पलटने से 2 ग्रामीण बह गए। इनमें से एक ग्रामीण तेज बहाव से किसी तरह बचकर निकल गया, जबकि दूसरा ग्रामीण अब तक लापता है। दूसरे दिन बुधवार को भी उसकी तलाश जारी रही। बारसूर पुलिस के जवान तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।

चट्टान तक पहुंचने में सफल रहा एक युवक

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण इंद्रावती नदी के दूसरी तरफ स्थित बोधघाट गांव के साप्ताहिक बाजार गए हुए थे, जहां से लौटते वक्त लकड़ी की डोंगी नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर पलट गई। एक ग्रामीण किसी तरह चट्टान तक पहुंचने में सफल हो गया।


12 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

माओवाद प्रभावित अति संवेदनशील इलाका होने के कारण डीआरजी के जवानों की सुरक्षा के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बरसात में इंद्रावती व सहायक गुडरा नदी में जल स्तर ज्यादा होने से तलाशी अभियान में अड़चन हो रही है।

पुलिस को नहीं मिली सफलता

12 घंटे लगातार अभियान चलाने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। चट्टान पर फंसे ग्रामीण को एसडीआरएफ के बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। दूरस्थ इलाका होने के कारण नाव में सवार रहे ग्रामीणों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।