Dantewada News: असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज दंतेवाड़ा बंद, बदमाशों ने कांग्रेसी नेता को दी थी धमकी
Dantewada Bandh Today: असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाने आज दंतेवाड़ा शहर बंद है। कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के साथ गाली गलौज करने के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर गुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 08 Oct 2023 09:16:45 AM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Oct 2023 09:16:45 AM (IST)

दंतेवाड़ा। Dantewada Bandh Today: असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाने आज दंतेवाड़ा शहर बंद है। कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के साथ गाली गलौज करने के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर गुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता राजकुमार तामो ने बताया असमाजिक तत्वों ने मेरे साथ गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस में शिकायत के बाद भी बदमाशों को थाने से छोड़ दिया जा रहा है, जिसकी वजह से आम लोग दहशत में है। पुलिस पर कांग्रेस नेता ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। रविवार को सुबह कांग्रेस नेता खुद ही दंतेवाड़ा शहर में व्यापारियो से समर्थन मांग विरोध में दुकानें बंद करने की अपील की जिसके बाद पूरी दुकानें बंद हो गई।
कांग्रेस पार्षद नागराज ने बताया बदमाश खुलेआम फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए नगर बंद कर व्यापारी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी विजय पटेल ने बताया, फोन पर धमकी देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट दोनों तरफ से हुई है। काउंटर एफआइआर दर्ज की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने कहा, एफआइआर हुई है। काईवाई की जा रही है। गुंडे-बदमाशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।