• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंतेवाड़ा में भारी बारिश से पहाड़ी पर बना डैम टूटा, निचली बस्ती के करीब 200 घरों में घुसा पानी और मलबा

किरंदुल क्षेत्र में एन-1 बी डेम के टूटने से लगभग 200 घर बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। बारिश के दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे भी बाढ़ से बह गए थे, जिन्ह...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 08:17:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 08:27:15 PM (IST)
दंतेवाड़ा में भारी बारिश से पहाड़ी पर बना डैम टूटा, निचली बस्ती के करीब 200 घरों में घुसा पानी और मलबा
किरंदुल क्षेत्र में पहाड़ी पर बना एन-1 बी डैम हुआ छतिग्रस्त।

HighLights

  1. किरंदुल क्षेत्र में पहाड़ी पर बना बांध भारी बारिश से टूटा
  2. अचानक डैम टूटने से तेज गति से मलबा कई घरों में घुसा
  3. पढ़ने जा रहे कई बच्चे बाढ़ में बहे, सभी का किया रेस्क्यू

नई दुनिया प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा। किरंदुल क्षेत्र में पहाड़ी पर बना बांध टूटने से करीब 200 घर इसके चपेट में आ गए। डैम के छतिग्रस्त होने से तेज गति से पानी और मलबा रास्तों और लोगों के घरों में घुसने लगा, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया।

कई बच्चे बाढ़ की चपेट में आए

बाढ़ के दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे बाढ़ की चपेट में आने से बह गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल भर्ती भी करवाया गया है। जहां उनकी हालत अभी सामान्य है। लगातार भारी बारिश के कारण वहां पर रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत भी दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


पहाड़ी पर बना था डैम

दरअसल जिले के किरंदुल क्षेत्र में पहाड़ी के एन-1 बी डैम एनएमडीसी के द्वारा निर्माण किया गया था। जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण पहाड़ी में निर्मित एन-1 बी डैम रविवार की शाम लगभग 4 बजे क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते 150 से 200 घर बाढ़ के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

naidunia_image

निचली बस्तियों में बचाव कार्य

प्रशासन इस जगह पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई भी की गई है। यहां भी जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

naidunia_image