• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी अस्‍पताल में बिना जांच के काट लिए स्मार्ट कार्ड से रुपए

सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों को मुफ्त उपचार और सुविधाएं दी जा रही है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 09 Jun 2018 07:45:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Jun 2018 03:08:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरकारी अस्‍पताल में बिना जांच के काट लिए स्मार्ट कार्ड से रुपए

दंतेवाड़ा। सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों को मुफ्त उपचार और सुविधाएं दी जा रही है। गरीब परिवार को कई बीमारियों की जांच सहित दवाएं का कोई फीस नहीं लिया जाता। लेकिन जिला हॉस्पिटल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मंे जीवन दीप समिति के नाम पर लूटा जा रहा है।

सामान्य जांच के लिए भी फीस वसूली जाती है। ताजा मामला गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां बिना जांच के ही गर्भवती महिलाओं से पैसे वसूले जा रहे हैं। शनिवार को एक जागरूक गर्भवती महिला जांच के लिए पहुंची। डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बीपी सहित अन्य जांच की सलाह दी।


उधर जांच के लिए पहुंची महिला से स्मार्ट कार्ड के साथ 100 रुपए मांगे गए और स्मार्ट कार्ड से 1800 रुपए काटकर रसीद थमा दी गई। जबकि महिला का कोई जांच नहीं हुआ। मरीज रागिनी गुप्ता के पति अंकित गुप्ता के मुताबिक हॉस्पिटल में पूरी जांच सुविधा मौजूद नहीं है।

ऐसे में रुपए काटने पर शक हुआ और बीएमओ से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने सरकारी नियम का हवाला दिया। जबकि मेरी पत्नी रागिनी का आज जांच के लिए कोई ब्लड सैंपल भी नहीं लिया गया। इधर इस संबंध में सीएचएमओ डॉ. एचएल ठाकुर ने कहा कि ऐसी जानकारी उनके पास पहुंची है। मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

रसीद में डॉक्टरी फीस भी शामिल

हॉस्पिटल से मिले 1800 रुपए की रसीद में महिला का सोनोग्राफी, टीएसएच, सीबीसी सहित डॉक्टर की फीस का भी उल्लेख है। जबकि जांच करने वाला डॉक्टर और जांच स्थल सरकारी हॉस्पिटल है। इस तरह गरीब मरीजों से सरकारी योजनाओं के बावजूद लूटा जा रहा है। निरक्षर आदिवासी मरीज और परिजन के स्मार्ट कार्ड से मनमानी लूट की जा रही है। कोई कभी पूछने की हिम्मत करता है तो कर्मचारी सरकारी नियम और पैकेज का हवाला देकर उसे चलता कर देते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।