• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जगरगुंडा मार्ग नक्सलियों से मुठभेड़ में सात जवान जख्मी

गश्त से लौट रहे कोबरा बटालियन के जवानों को नुकसान पहुंचाने के विस्फोट कर गोलीबारी की। इसमे 7 जवान घायल हो गए।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 19 Aug 2014 05:57:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Aug 2014 07:10:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जगरगुंडा मार्ग नक्सलियों से मुठभेड़ में सात जवान जख्मी

दंतेवाड़ा/बचेली। अरनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मंगलवार की सुबह अरनपुर से 5 किमी दूर जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने गश्त से लौट रहे कोबरा बटालियन के जवानों को नुकसान पहुंचाने के विस्फोट कर गोलीबारी की। इसमे कोबरा बटालियन के 7 जवान घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

किरंदुल एसडीओपी मिर्जा जियारत बेग ने बताया कि सोमवार की शाम कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी जगरगुंडा से अरनपुर सर्चिंग कर लौट रही थी। इस दौरान सुबह साढ़े 5 बजे कोंडासावली के कोंदापारा की पहाड़ी पर पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी करीब एक घंटे तक नक्सलियों और जवानों के बीच गोली बारी होती रही। जवानों को अपने ऊपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाते भाग गए। विस्फोट में अभिषेक कुमार, सुजीत हरी, चिरंजीत दास,मिर्जा आसिल हुसैन, चंद्रप्रकाश ,रमेश,संतोष कुमार जख्मी हो गए।


एसडीओपी ने बताया कि लगातार हो रहे आपरेशन से नक्सली बौखला गए हैं और अंदरूनी क्षेत्रों में जवानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने अरनपुर थाना में अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 ब 147.148.149.307.25-27 आर्म्स एक्ट 3-5 विस्पᆬोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्घ कर लिया है। घटना के बाद से लगातार क्षेत्र में पुलिस की गश्त जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।