• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौंक गए लोग जब दंतेवाड़ा में कुएं से पानी नहीं, निकलने लगा पेट्रोल, सच्‍चाई पता चली तो दंग रह गए सभी

गीदम नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित मां दंतेश्वरी पेट्रोल पंप से फ्यूल टैंक में लिकेज़ होने के कारण लगभग 14 हजार लीटर पेट्रोल पास के कुएं में समा ग...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 12:58:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 12:59:45 PM (IST)
चौंक गए लोग जब दंतेवाड़ा में कुएं से पानी नहीं, निकलने लगा पेट्रोल, सच्‍चाई पता चली तो दंग रह गए सभी
दंतेवाड़ा में कुएं से पानी की जगह निकला पेट्रोल

HighLights

  1. दंतेवाड़ा के गीदम इलाके में कुएं से पानी की जगह निकला पेट्रोल।
  2. पेट्रोल की गंध फैलने के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा बढ़ाई, कुआं सील।
  3. शुरुआती जांच में पेट्रोल पंप के फ्यूल टैंक में लिकेज पाया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा/गीदम। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को चौंका दिया। यहां एक कुएं से पानी की बजाय पेट्रोल बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल, यह मामला गीदम नगर में स्थित वार्ड क्रमांक 12 का है। यहां मां दंतेश्वरी पेट्रोल पंप के फ्यूल टैंक में लिकेज के कारण करीब 14 हजार लीटर पेट्रोल पास के कुएं में समा गया। पेट्रोल की तेज गंध और जलस्तर में अचानक वृद्धि से स्थानीय लोग दंग रह गए।naidunia_image


पंप के टैंक में लिकेज से कुएं में जमा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल कुएं में कैसे पहुंचा, यह बात शुरुआत में समझ में नहीं आई। कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप के मालिक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब यह खुलासा हुआ कि पेट्रोल चोरी नहीं हुआ था, बल्कि पंप के टैंक में लिकेज हो गया था। इसके चलते पेट्रोल कुएं में रिसकर जमा हो गया।

घटना के बाद, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुएं को सील कर दिया और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इलाके के प्रमुख मार्गों को बैरिकेड कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल और अग्निशामक वाहनों को तैनात किया गया।naidunia_image

सुरक्षा कारणों से आवाजाही पूरी तरह से बंद

राजधानी से विशेषज्ञों की एक टीम गीदम के लिए भेजी गई है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेगी। इस दौरान, सुरक्षा कारणों से वार्ड में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

इस घटना ने पेट्रोल पंपों के सुरक्षा प्रबंधन की खामियों को उजागर किया है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। तहसीलदार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन को पूरी स्थिति से अवगत कराया।