दंतेवाड़ा (नईदुनिया न्यूज)। दंतेवाड़ा के किरंदुल में शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। किरंदुल में बने फुट ब्रिज में अचानक करंट दौड़ने लगा था। इस दौरान रेलवे का केबल टूट कर गिर गया था। लोहे के पुल में जिससे फुट ब्रिज में करंट दौड़ने लगा था। इस ब्रिज से रोज गुजरते सैकड़ाें लोग जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इसी ब्रिज को पारकर प्रकाश विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल ,बी आई ओपी स्कूल के छात्र-छात्राएं इसी ब्रिज से आना जाना करते हैं। समय रहते इसकी जानकारी रेलवे को लग गई जिसके बाद फुट ब्रिज के दोनों तरफ गार्ड तैनात किया गया।
फुट ब्रिज पर जब तार टूट कर गिरा तब कुछ लोगाें ने देख लिया था। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जब स्कूल की छुट्टी हुई थी, स्कूली बच्चे या आम लोग कोई भी उस समय फुट ब्रिज को पार नही कर रहे थे। इसके चलते कई किलोमीटर घूमकर स्कूल से घर तक जाना पड़ा।
हड़ताल में टीचर्स एसोसिएशन का समर्थन
पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन का माहौल है, कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल कर अपनी बात सरकार व आला अधिकारियों तक पहुंचा रही है। सरकार ने जो कर्मचारियों के साथ जो वादे किए थे वह सभी घोषणाएं आज कोरा मिथक साबित हुआ है।
यही वजह है कि लगातार कर्मचारियों में आक्रोश है। ज्ञात हो कि जुलाई में कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चकालीं व निश्चिकालीन आंदोलन का बिगुल बजाया था जिसके बाद सरकार ने 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता के जगह 6 प्रतिशत का लालीपाप पकड़ा दिया जिसे लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
कर्मचारियों ने इस आदेश को आंदोलन को दबाने का प्रयास बताया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद भदौरिया, कमल किशोर रावत, सूर्यकांत सिन्हा जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला सचिव नोहर साहू, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख शैनी रविंद्र ने बताया कि शिक्षक अपनी विभागीय मांगांे के लिए भी लगातार सरकार से संघर्ष कर रहे है। आगामी माह में उन्हें अपने विभागीय मांगों के लिए समस्त एल.बी.संवर्ग के संघांे के साथ मोर्चा बनाकर आंदोलन करना है