यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dantewada News: ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, अपोलो अस्पताल बचेली में इलाज जारी
Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के भांसी मासा पारा में दो बच्चे ट्रेन की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 14 Nov 2023 01:18:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Nov 2023 01:18:18 PM (IST)
दंतेवाड़ा। Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के भांसी मासा पारा में दो बच्चे ट्रेन की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 13 नवंबर दिन सोमवार की बताई जा रही है, जहां बच्चे खेलते-खेलते ट्रेन की पटरी के पास पहुंच गए। इसी बीच पटरियों को पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से दोनों बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने अपोलो अस्पताल बचेली में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। अपोलो के डॉक्टर हक का कहना है, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल है, उनका इलाज जारी है।