मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील अहमद रिजवी पर डेनक्स की हड़ताली महिलाओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
दंतेवाड़ा जिले में डेनक्स पर राजनीति शुरू हाे गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 29 Mar 2023 12:09:34 PM (IST)
Updated Date: Wed, 29 Mar 2023 12:09:33 PM (IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डेनक्स पर राजनीति शुरू हाे गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच हड़ताली डेनक्स महिला कर्मियों से मदरसा बोर्ड के सदस्य का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, डेनक्स की महिलाओं के काम बंद करने के बाद मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी महिलाओं को समझाने डेनक्स पहुंचे थे, जिनमे दंतेवाड़ा के मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी भी पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शकील रिजवी डेनक्स की महिलाओं से उंगली दिखाकर बात कर रहे हैं।
भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप
इस वायरल वीडियो पर भाजपा ने कांग्रेस नेता पर दादागिरी का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस नेता वीडियो में बोलते सुनाई दे रहें हैं कि भाजपा के बहकावे में आकर महिलाएं हड़ताल कर रहीं हैं। दंतेवाड़ा में डेनक्स की महिलाओं के द्वारा वेतन बढ़ाने को लेकर काम बंद कर दिया है, जिसका भाजपा नेताओं ने समर्थन किया था। डेनक्स को लेकर कांग्रेस-भाजपा दोनों आमने-सामने है।