• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धमतरी : स्कूल यूनिफार्म के लिए मुंह ताक रहे 80 हजार छात्र

शासन से निःशुल्क यूनिफार्म मिलने के बाद भी विद्यार्थियों के पालकों को खर्च करना पड़ता है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 03 Jul 2018 03:13:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jul 2018 03:16:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धमतरी : स्कूल यूनिफार्म के लिए मुंह ताक रहे 80 हजार छात्र

राममिलन साहू, धमतरी।

एक तरह सरकार जहां शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्राथमिक स्तर से ही छात्रों को सभी सुविधा देने के प्रति अपनी वचनबद्घता दोहरा रही है पर इसे विडंबना ही कहेंगे कि धनतरी जिले के तीन ब्लाकों में अब तक शासकीय स्कूलों के बच्चों को गणवेश नहीं दिया जा सका है।

लगभग 80 हजार छात्र यूनिफार्म के लिए आज भी मुंह ताक रहे हैं जबकि शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए एक पखवाड़ा से अधिक हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के चार ब्लाकों से सिर्फ धमतरी ब्लाक में पांच हजार छात्रों को सिर्फ गणवेश मिल पाया है। यहां भी अभी 19 हजार को मिलना शेष है। सनद रहे कि तीन ब्लाकों में अभी वितरण प्रारंभ ही नहीं हो पाया है।


शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन से निःशुल्क गणवेश मिलता है। शिक्षा सत्र 2018-19 में जिले के 85 हजार 81 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया है। ब्लाक धमतरी में निःशुल्क गणवेश वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी ब्लाक के आठ संकुलों के 5232 विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग और सर्व शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क गणेवश का वितरण किया जा चुका है। जबकि यहां कुल 24942 विद्यार्थी नामांकित हैं। यहां भी अभी 19 हजार से अधिक शेष है। इन विद्यार्थियों के लिए छग राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर से प्राप्त नहीं हुआ है।

तीन ब्लाकों में वितरण शुरू नहीं

जिले के कुरूद, नगरी और मगरलोड ब्लाक में निःशुल्क गणवेश वितरण की शुरूआत नहीं हुई है। कुरूद विकासखंड में स्कूल शिक्षा विभाग के 7638 और सर्व शिक्षा के तहत 20518 विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफार्म दिया जाना है। मगरलोड में 17843 विद्यार्थी और नगरी में 19372 विद्यार्थियों को यूनिफार्म का वितरण करना है।

स्कूलों में निःशुल्क यूनिफार्म वितरण के लिए छग राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर से यूनिफार्म नहीं पहुंचा है। इसलिए स्कूलों में गणवेश वितरण नहीं हो पाया है।

समय पर विद्यार्थियों को स्कूलों से गणवेश नहीं मिलने पर विद्यार्थियों के पालक असंमजस में रहते हैं कि गणवेश मिलेगा या नहीं। इसी लेटलतीफी के कारण वे अपने बच्चों के लिए यूनिफार्म खरीद लेते है। शासन से निःशुल्क यूनिफार्म मिलने के बाद भी विद्यार्थियों के पालकों को खर्च करना पड़ता है।

परिवहन में हो रही लेटलतीफी

धमतरी ब्लाक में यूनिफार्म का वितरण शुरू हो चुका है। हाथकरघा विभाग से चर्चा की गई है। तीन से चार दिन में यूनिफार्म पहुंचने के बाद वितरण शुरू किया जाएगा। परिवहन में विलंब के कारण लेटलतीफी हो रही है। - विपिन देशमुख, जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन धमतरी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।