• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में फर्जी CID अधिकारी बनकर युवक जमा रहा था धौंस, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कार और मोबाइल जब्त

टोल टैक्स से बचने और आमजन पर धौंस जमाने के लिए फर्जी सीआइडी अधिकारी बनकर घूमने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 08:07:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 08:07:28 PM (IST)
धमतरी में फर्जी CID अधिकारी बनकर युवक जमा रहा था धौंस, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कार और मोबाइल जब्त
फर्जी CID अधिकारी बनकर युवक जमा रहा था धौंस।

HighLights

  1. सावधान! असली पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी जांच अधिकारी
  2. फर्जी अधिकारी बनकर वेल्डिंग दुकान पर जमा रहा था धाक
  3. पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल, कार और मोबाइल जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। टोल टैक्स से बचने और आमजन पर धौंस जमाने के लिए फर्जी सीआइडी अधिकारी बनकर घूमने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से फर्जी आईडी कार्ड, 'नेशनल क्राइम कंट्रोल' का बोर्ड लगा वाहन और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आमातालाब रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक युवक स्वयं को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर धौंस जमा रहा है। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी (28 वर्ष), निवासी ग्राम डांगरा (कांकेर) बताया। उसकी कार के डैशबोर्ड पर नेशनल क्राइम कंट्रोल का लोगो और पदनाम वाला बोर्ड लगा मिला।


आईडी कार्ड निकले फर्जी, पूछताछ में कबूला सच

युवक ने खुद को अधिकारी बताते हुए दो आईडी कार्ड पेश किए, जो जांच में फर्जी पाए गए। नियुक्ति पत्र या वैध दस्तावेज न होने पर जब पुलिस ने कड़ाई की, तो उसने फर्जी अधिकारी होना स्वीकार किया। आरोपित ने बताया कि उसने सितंबर 2025 में कुछ व्यक्तियों के माध्यम से ये कार्ड बनवाए थे और ऑनलाइन भुगतान कर इनकी वैधता बढ़ाता था।

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल ने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बताया बाहर, कहा- मैं पहले से विधायक और महामंत्री हूं, हाईकमान तय करेगा नाम

टोल टैक्स बचाने और रौब दिखाने के लिए करता था उपयोग

इन कार्डों का उपयोग वह टोल टैक्स बचाने और रौब दिखाने के लिए करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।