धमतरी। ग्राम पंचायत डोंड़की में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में कथा वाचक पंडित राजा संतोष तिवारी धमतरी ब्राह्मणपारा वाले ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए।
आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास पूजा पाठ के लिए समय का अभाव हो गया है, जो कि सही नहीं है। मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा मन का शुद्धिकरण होता है। प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए।
भागवत से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जन्म जन्मांतर के सारे विकार नष्ट होते हैं। शुद्धिकरण होता है। प्रतिदिन हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से प्रभु भक्ति के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।
वाराह अवतार की कथा सुनाई
27 अप्रैल को उन्होंने परिक्षित जन्मकथा, सृष्टि वर्णन, वाराह अवतार की कथा सुनाई। मालूम हो कि कथा के पूर्व गांव में गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा तालाब पार से होते हुए दुर्गा मंदिर से बस्ती पार गई। गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल जाकर समाप्त हुई। देव स्थापना के बाद गौकर्ण कथा का पाठ हुआ।
प्रवचन शिव मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक जारी है। कथा का समापन चार मई को गीता उपदेश, हवन यज्ञ, सहस्त्रधारा स्नान के साथ किया जाएगा।
इसके बाद महा प्रसादी का वितरण होगा। इस अवसर पर आयोजक सिन्हा परिवार के सदस्य व ग्राम डोंड़की के पूर्व सरपंच अश्वनी सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, निर्मला सिन्हा, कादंबिनी सिन्हा, झामिन सिन्हा, रामबती सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा, प्रेमलता सिन्हा, स्वीटी सिन्हा, भूमिन सिन्हा, गायत्री सिन्हा, उर्वा सिन्हा, गायत्री सिन्हा, यमुना सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा, गिरजा देवी सिन्हा, कला देवी सिन्हा, कामना देवी सिन्हा, कमला देवी सिन्हा, अनुसुईया सिन्हा, काजल सिन्हा, कृतिका सिन्हा, गुंजा सिन्हा, सृजन सिन्हा, स्वाति सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।