• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Crime: मामूली बात पर हुआ झगड़ा, तीन युवकों की चाकू गोदकर बेहरमी से हत्या

CG Crime Triple Murder: धमतरी में अन्नुपूर्णा ढाबा से खाना खाकर लौट रहे रायपुर के तीन युवकों की मथुराडीह मोड़ के पास चाकू से हत्या कर दी गई। मामूली वि...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 09:26:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 09:33:17 AM (IST)
CG Crime: मामूली बात पर हुआ झगड़ा, तीन युवकों की चाकू गोदकर बेहरमी से हत्या
CG Crime: रायपुर के तीन युवकों की धमतरी में चाकू गोदकर हत्या।

HighLights

  1. धमतरी में तीन युवकों की हत्या।
  2. मामूली विवाद में चले चाकू।
  3. आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

धमतरी, नईदुनिया प्रतिनिधि: राजधानी रायपुर से खाना खाने के लिए धमतरी के ढाबा पहुंचे रायपुर के तीन युवकों की धमतरी मथुराडीह मोड़ के पास 8 से 10 युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्यारों में कुछ नाबालिग भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामूली बात पर हुआ विवाद

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात खाना खाने के लिए रायपुर से पांच युवक कार से धमतरी पहुंचे। यहां आकर नगरी सिहावा रोड के पास अन्नुपूर्णा ढाबा में युवकों ने खाना खाया। देर रात 11 बजे खाना खाने के बाद युवक कार से वापस रायपुर जाने निकल रहे थे, तभी मामूली बात को लेकर मथुराडीह व कोर्रा के कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।


देखते ही देखते स्थानीय युवक आक्रोश में आ गए और जेब में रखे चाकू से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक जान बचाकर खेतों की ओर भागे, तब कहीं जाकर दो युवकों की जान बची। इस घटना की खबर राहगीर और ग्रामीणों की माध्यम से अर्जुनी पुलिस को मिली।

मामले में अब तक 8 युवक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके पर से ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद घटना को अंजाम देकर छिपे अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में धमतरी पुलिस ने अब तक आठ युवकों को गिरफ्तार कर चुका है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चाकू व अन्य हथियार जब्त कर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के बावजूद निगम के पास मौजूद नहीं डेटा, डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोतरी